दिल्ली

delhi

By

Published : Mar 13, 2023, 10:04 PM IST

ETV Bharat / bharat

Mumbai Records Highest temperature : मुंबई में मार्च में दूसरी बार देश में सबसे अधिक तापमान दर्ज: आईएमडी

मुंबई का अधिकतम तापमान मार्च में दूसरी बार सबसे अधिक दर्ज किया गया. 12 मार्च को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया. इससे पहले 17 मार्च 2011 को सर्वाधिक तापमान 41.3 दर्ज किया गया था.

India Meteorological Department
भारत मौसम विज्ञान विभाग

मुंबई : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को कहा कि मार्च के महीने में दूसरी बार मुंबई में देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने समुद्री हवाएं नहीं चलने या देरी से चलने को तापमान में वृद्धि का कारण बताया है. आईएमडी ने रविवार और सोमवार को लू चलने की चेतावनी दी थी. सांताक्रूज वेधशाला और कोलाबा वेधशाला ने रविवार को क्रमश: 39.4 डिग्री सेल्सियस और 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया.

आईएमडी के वैज्ञानिक राजेंद्र जेनामणि ने कहा, 'इस महीने में यह दूसरी बार है, जब मुंबई में देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया है. छह मार्च को सांताक्रूज़ (वेधशाला) में 39.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जो उस दिन देश में सबसे अधिक था. रविवार को महानगर में तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.' आईएमडी के अनुसार, 17 मार्च, 2011 को सांताक्रूज वेधशाला में मार्च में मुंबई का सर्वाधिक तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. सात साल बाद, महानगर के सांताक्रूज वेधशाला ने 26 मार्च, 2018 को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था.

उन्होंने कहा कि तटीय कोंकण क्षेत्र में दर्ज तापमान 12 मार्च को सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक था. तटीय कोंकण क्षेत्र में मुंबई शामिल है. जेनामणि ने कहा कि 5-7 मार्च के बीच भी तापमान सामान्य से 5-7 डिग्री अधिक था. आम तौर पर कोंकण में इस दौरान पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच समुद्री हवा के कारण तापमान कम होता है. हालांकि, पिछले सात से दस दिनों में समुद्री हवा के नहीं चलने या विलंब से चलने के कारण तापमान अधिक है.

ये भी पढ़ें - India Weather Update : मार्च में ऐसा रहेगा मौसम का हाल, देश के इन हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद

(पीटीआई-भाषा)

ABOUT THE AUTHOR

...view details