आज का पंचांग : आज 08 अक्टूबर 2023 रविवार के दिन आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव के एक स्वरूप कालभैरव का अधिकार है, जिन्हें समय का देवता भी कहा जाता है. यह तिथि किसी भी तरह के शुभ कार्यों, नई बातचीत और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अच्छा नहीं है. आज पुष्य नक्षत्र है और आप कोई शुभ काम कर सकते हैं. आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में रहेगा.
आज का नक्षत्र : पुष्य नक्षत्र कर्क राशि में 3:20 से 16:40 तक विस्तार लिया हुआ है. इसके देवता बृहस्पति है और नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि है. किसी भी शभ कार्य के लिए इसे सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र माना जाता है. खेलकूद, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेने, उद्योग शुरू करने, कुशल श्रम, चिकित्सा उपचार, शिक्षा शुरू करने, यात्रा शुरू करने, दोस्तों को मिलने, कुछ सामान खरीदने और बेचने, आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ, सजावट, ललित कलाओं को सीखने के लिए यह एक अच्छा नक्षत्र है.
- 8 अक्टूबर का पंचांग
- विक्रम संवत : 2080
- मास : आश्विन
- पक्ष : कृष्ण पक्ष नवमी
- दिन : रविवार
- तिथि : कृष्ण पक्ष नवमी
- योग : शिव
- नक्षत्र : पुष्य
- करण : गर
- चंद्र राशि : कर्क
- सूर्य राशि : कन्या
- सूर्योदय : 06:33 एएम
- सूर्यास्त : 06:20 पीएम
- चंद्रोदय : 01:16 एएम, अक्टूबर 09
- चंद्रास्त : 02:45 पीएम
- राहुकाल : 16:52 से 18:20 पीएम
- यमगंड : 12:27 से 13:55 पीएम