दिल्ली

delhi

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Jan 31, 2024, 11:25 AM IST

Updated : Jan 31, 2024, 12:50 PM IST

ETV Bharat / videos

संसद का बजट सत्र 2024 LIVE : संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रही हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

संसद का बजट सत्र बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से निचले और ऊपरी सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ शुरू हो गया. इससे पहले आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से संसद भवन के लिए रवाना हुईं. अंतरिम बजट सत्र की शुरुआत में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद पहुंचीं. बजट सत्र दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में उनके संबोधन के साथ शुरू हुआ. नए संसद भवन में यह उनका पहला संबोधन है. सरकार ने विपक्षी दलों से कार्यवाही के सुचारू संचालन में सहयोग करने का आग्रह किया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अप्रैल-मई में होने वाले संभावित लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश करेंगी. नई सरकार कार्यभार संभालने के बाद पूर्ण बजट पेश करेगी.

Last Updated : Jan 31, 2024, 12:50 PM IST

For All Latest Updates

ABOUT THE AUTHOR

...view details