हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

सावित्री बाई फुले जयंती समारोह: सीएम नायब सैनी बोले- एक भी बेटी को गर्भ में नहीं मरने देंगे - SAVITRIBAI PHULE BIRTH ANNIVERSARY

सावित्री बाई फुले की जयंती पर सीएम नायब सिंह सैनी ने महिला सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबी बनाने की अपनी योजनाओं के बारे में बताया.

STOP FOETICIDE
हरियाणा सीएम का ऐलान (Etv Bharat)

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Jan 3, 2025, 8:04 PM IST

Updated : Jan 4, 2025, 3:15 PM IST

झज्जरःमातासावित्री बाई फुले की 193वीं जयंती पर बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम नायब सिंह सैनी ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार माता सावित्री बाई फुले के सपनों को साकार करने में लगी हुई है. हरियाणा सरकार ये सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में बेटियों को गर्भ में नहीं मारा जाए.

महिला शिक्षा के लिए समर्पित था सावित्रीबाई फुले का जीवनः कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि "माता सावित्री बाई फुले की जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं. माता सावित्री बाई फुले ने महिला अधिकारों के लिए जीवन भर काम किया. सावित्री बाई फुले ने अपना पूरा जीवन महिला शिक्षा के क्षेत्र को समर्पित कर दिया. वे हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं." मौके पर मुख्यमंत्री ने हाल ही में खेल पुरस्कारों से नवाजे गए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है.

माता सावित्री बाई फुले जयंती समारोह (Etv Bharat)

दिल्ली में भाजपा उम्मीदवारों को जिताएंः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भी लोगों से अपील की. उन्होंने बहादुरगढ़ के लोगों से बहादुरगढ़ से सटी हुई दिल्ली की विधानसभाओं में जाकर भाजपा के समर्थन में प्रचार करने और भाजपा को जीत दिलवाने की अपील की.

अब सावित्री बाई फुले कॉलेज नाम होगाः मुख्यमंत्री ने बहादुरगढ़ के विकास के लिए 5 करोड़ की राशि देने की घोषणा की. इसके साथ ही बहादुरगढ़ के राजकीय महिला कॉलेज का नाम माता सावित्री बाई फुले के नाम पर रखने का ऐलान भी मंच से किया.

ये भी पढ़ें :

हरियाणा में 2 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट आएगा !, उद्योगपतियों के साथ CM का "मंथन" - HARYANA CM ON HARYANA BUDGET

Last Updated : Jan 4, 2025, 3:15 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details