हरियाणा

haryana

ETV Bharat / state

हरियाणा में अनिल विज-नायब सिंह सैनी विवाद में कूदी कांग्रेस, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कसा तंज - BHUPENDRA HOODA ON ANIL VIJ

हरियाणा में सीएम नायब सैनी और कैबिनेट मंत्री अनिल विज के विवाद पर कांग्रेस नेता पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुटकी ली है.

Bhupendra Hooda On Anil Vij
हरियाणा के मंत्री अनिल विज पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का तंज (Etv Bharat)

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Feb 2, 2025, 10:24 PM IST

रोहतक: हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बयान बाजियां शुरू कर रखी है. अनिल विज के बयान पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि "यही हरियाणा सरकार की 100 दिन की उपलब्धि है".

यमुना नदी की हालत बदतर, सफाई होनी चाहिएःवहीं यमुना नदी के जल पर हरियाणा और दिल्ली के बीच विवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है. उनका कहना है कि हरियाणा के कई जिलों का इंडस्ट्रियल वेस्ट यमुना में जा रहा है. वहीं दिल्ली का इंडस्ट्रियल वेस्ट तो हरियाणा से भी ज्यादा यमुना में गिर रहा है. उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में तो यमुना की हालात काफी बदतर है. इसलिए यमुना नदी की सफाई होनी चाहिए.

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का अनिल विज पर तंज (Etv Bharat)

पिता रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि कार्यक्रम में आये थे पूर्व सीएमःभूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को अपने पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रोहतक स्थित आईएमटी चौक पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके पिता संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य थे. लेकिन जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी संविधान बदलने की बात कर रही है, वह उनकी नीयत पर सवाल उठता है.

कई जिलों में इंडस्ट्रियल वेस्ट यमुना में जा रहा हैःवहीं हरियाणा और दिल्ली के बीच चल रहे यमुना नदी के जल विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है. उनका कहना है कि हरियाणा के कई जिलों का इंडस्ट्रियल वेस्ट यमुना में जा रहा है. वहीं दिल्ली का इंडस्ट्रियल वेस्ट तो हरियाणा से भी ज्यादा यमुना में गिर रहा है.

भाजपा की नीयत पर हुड्डा ने उठाए सवालःपूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि फरीदाबाद में तो यमुना के हालात काफी बदतर हैं. इसलिए यमुना नदी की सफाई होनी चाहिए. भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज अपने पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रोहतक स्थित आईएमटी चौक पर पहुंचे थे. साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पिता संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य थे. लेकिन जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी संविधान बदलने की बात कर रही है. वो उनकी नीयत पर सवाल उठता है.

ये भी पढ़ेंः

अनिल विज का हरियाणा CM को चैलेंज, बोले - मंत्री पद समेत सब छीन लें, विधायकी नहीं छीन पाएंगे - ANIL VIJ CHALLENGE TO HARYANA CM

ABOUT THE AUTHOR

...view details