दिल्ली

delhi

ETV Bharat / sports

भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को मिलेगा 10 लाख रुपये का इनाम, बिहार सरकार ने किया ऐलान - INDIA WOMEN HOCKEY CHAMPIONS

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा बिहार सरकार ने की है.

Etv Bharat
Etv Bharat (Etv Bharat)

By ETV Bharat Sports Team

Published : Nov 20, 2024, 9:12 PM IST

नई दिल्ली: बिहार सरकार ने बुधवार को यहां एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने का फैसला किया है. इस टीम ने फाइनल में मौजूदा ओलंपिक पदक विजेता चीन को 1-0 से हराया. इसके बाद बिहार सरकार ने उन्हें पुरस्कार देने का फैसला किया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इनाम का ऐलान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, 'भारतीय महिला टीम को राजगीर में आयोजित महिला एशियन्स हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने पर बहुत बहुत बधाई. राज्य सरकार विजेता टीम के सभी सदस्यों एवं टीम के मुख्य कोच श्री हरेंद्र सिंह जी को 10-10 लाख नकद राशि से पुरस्कृत करेगी. टीम के बाकी सपोर्ट स्टाफ को भी 5-5 लाख की नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा. भारतीय महिला टीम को भविष्य के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं'.

सीएम नीतीश ने जीत पर दी टीम को शुभकामनाएं
इससे पहले सीएम नीतीश ने भारतीय महिला टीम को जीत पर भी बधाई देते हुए पोस्ट कर लिखा, 'राजगीर के राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं. बिहार में पहली बार आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन पर 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है, जो पूरे देश के लिए गौरव की बात है. यह जीत भारतीय टीम की कड़ी मेहनत, ऊर्जा और धैर्य के साथ ही दृढ़ संकल्प को दर्शाती है. भारतीय महिला हॉकी टीम को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं'.

कैसा रहा मैच का हाल
एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप भारतीय महिला टीम ने जीती उन्होंने फाइनल में अपने चीन को 1-0 से हराया. भारत के लिए दीपिका ने तीसरे क्वार्टर के शुरुआती मिनटों में गोल करके महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी फाइनल में चीन के खिलाफ भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई थी. हालांकि, पेनल्टी कॉर्नर के असफल प्रयास के बाद दीपिका ने रिवर्स हिट से गोल किया. यह टूर्नामेंट का उनका 11वां गोल रहा. इसके साथ ही भारत ने चीन को हरा दिया है.

ये खबर भी पढ़ें :भारत ने जीता एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी, चीन को 1-0 से दी शिकस्त

ABOUT THE AUTHOR

...view details