दिल्ली

delhi

ETV Bharat / spiritual

23rd March Panchang : फाल्गुन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि, किताब लिखने व कर्मकांड के लिए है अच्छी - RASHIFAL PANCHANG HOROSCOPE

23rd March Panchang : आज 23 मार्च शनिवार के दिन फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है. आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा व रवि योग भी बन रहा है. 23 March Panchang, Horoscope , Panchang 23 March

23rd March panchang rahu kal Todays Panchang aaj ka Panchang
23 मार्च का पंचांग

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Mar 23, 2024, 12:08 AM IST

हैदराबाद: आज 23 मार्च शनिवार के दिन फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव और कामदेव का शासन है. नई किताबें लिखने, कर्मकांड और नृत्य के लिए अच्छा दिन माना जाता है. आज रवि योग भी बन रहा है. त्रयोदशी तिथि सुबह 07.17 बजे तक है.

भगवान की उपासना के लिए शुभ है नक्षत्र :आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा. इस नक्षत्र का विस्तार सिंह राशि में 13:20' से 26:40 डिग्री तक फैला है. इसके देवता भगवान शिव हैं और शासक ग्रह शुक्र है. इसे शुभ नक्षत्र माना जाता है. भगवान की उपासना करने, विलासिता की वस्तुएं खरीदने के अलावा नए परिधान या ज्वेलरी पहनने के लिए यह नक्षत्र शुभ है.

आज के दिन का वर्जित समय : आज के दिन 09:43 से 11:14 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए. 23 March Panchang, Horoscope , Panchang 23 March

  1. 23 मार्च का पंचांग
  2. विक्रम संवत : 2080
  3. मास : फाल्गुन
  4. पक्ष : शुक्ल पक्ष त्रयोदशी
  5. दिन : शनिवार
  6. तिथि : शुक्ल पक्ष त्रयोदशी
  7. योग : शूल
  8. नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुनी
  9. करण : तैतिल
  10. चंद्र राशि : सिंह
  11. सूर्य राशि : मीन
  12. सूर्योदय : सुबह 06:40 बजे
  13. सूर्यास्त : शाम 06:51 बजे
  14. चंद्रोदय : शाम 05.00 बजे
  15. चंद्रास्त : सुबह 05.53 बजे (24 मार्च)
  16. राहुकाल : 09:43 से 11:14
  17. यमगंड : 14:17 से 15:49

ABOUT THE AUTHOR

...view details