हैदराबाद: आज 11 मार्च सोमवार के दिन फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है. धन के देवता कुबेर और सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा इस तिथि के देवता है. यह तिथि नई परियोजनाओं के लिए प्लानिंग करने और उन्हें विकसित करने के लिए अच्छी मानी जाती है. यह किसी भी शुभ कार्य या यात्रा के लिए अशुभ होती है. आज चंद्र दर्शन भी है.
देवताओं की स्थापना के लिए उपयुक्त है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र मीन राशि 3:20 डिग्री से लेकर 16:40 तक फैला हुआ है. इसके देवता अहिर्बुध्न्य हैं, जो एक नाग देवता है. इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह शनि है. कुएं खोदने, नींव या शहर बनाने, प्रायश्चित अनुष्ठान करने, पेड़ लगाने, राज्याभिषेक, भूमि खरीदने, मेधावी कर्म, बीज बोने, देवताओं की स्थापना, मंदिर के निर्माण, विवाह या किसी अन्य गतिविधि के लिए अनुकूल है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 08:21 से 09:50 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.
- 11 मार्च का पंचांग
- विक्रम संवत : 2080
- मास : फाल्गुन
- पक्ष : शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
- दिन : सोमवार
- तिथि : शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
- योग : शुभ
- नक्षत्र : उत्तराभाद्रपदा
- करण : नाग
- चंद्र राशि : मीन
- सूर्य राशि : कुंभ
- सूर्योदय : सुबह 06:51 बजे
- सूर्यास्त : शाम 06:47 बजे
- चंद्रोदय : सुबह 07.12 बजे
- चंद्रास्त : शाम 07.42 बजे
- राहुकाल : 08:21 से 09:50
- यमगंड : 11:20 से 12:49