ETV Bharat / state

कार्यकर्ताओं संग राज्यसभा सांसद की बैठक, '70 सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य'

author img

By

Published : Sep 15, 2021, 5:49 PM IST

Updated : Sep 15, 2021, 8:12 PM IST

भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने जसपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक ली. उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में 70 की 70 विधानसभा सीट भाजपा के खाते में जाएगी.

jaspur
जसपुर

जसपुरः 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी एक्टिव मोड पर है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा सांसद, विधायक और समेत कई बड़े नेता आए दिन जनता के बीच जाने और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. इसी क्रम में भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने जसपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली.

उधमसिंह नगर के जसपुर में भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गई. बैठक में भाजपा नेता राम मल्होत्रा और राजेंद्र सिंह भंडारी भी मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नरेश बंसल ने कहा कि केंद्र की कई योजनाओं का लाभ राज्य की जनता को मिल रहा है.

कार्यकर्ताओं संग राज्यसभा सांसद की बैठक

इसी तरह राज्य की कई जनहित योजनाएं हैं, जिनका लाभ जनता को मिल रहा है. इन सभी योजनाओं को प्रदेश के गांव, कस्बे पहुंचाना है. साथ ही जनता से 2022 के चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील करनी है.

ये भी पढ़ेंः गुटबाजी छिपाने के लिए कांग्रेस निकाल रही परिवर्तन यात्रा, 2022 में बहुमत से बनाएंगे सरकार: भट्ट

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि 2022 की तैयारियों में जुटी भाजपा हर बूथ तक जा रही है, यह कार्य जल्द ही संपन्न हो जाएगा. उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में 70 की 70 विधानसभा सीट भाजपा के खाते में जाएगी.

Last Updated : Sep 15, 2021, 8:12 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.