ETV Bharat / state

महेंद्र भट्ट बने उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, मदन कौशिक हटाए गए

author img

By

Published : Jul 30, 2022, 9:45 AM IST

Updated : Jul 30, 2022, 5:18 PM IST

उत्तराखंड बीजेपी के संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है. पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बदला दिया है. अब महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं. महेंद्र भट्ट ने हरिद्वार से बीजेपी के विधायक और इस आदेश के पहले तक प्रदेश अध्यक्ष रहे मदन कौशिक की जगह ली है.

Uttarakhand Politics
बीजेपी

देहरादून: महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे. भट्ट ने मदन कौशिक का स्थान लिया है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाने का लेटर जारी किया है. पत्र में लिखा है- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने संबंधी अरुण सिंह से पत्र की प्रतिलिपि बीजेपी प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड, प्रदेश महामंत्री संगठन उत्तराखंड को भेजी गई है. महेंद्र भट्ट दो बार के बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं. संगठन में भट्ट की अच्छी-खासी पैठ है. बीजेपी हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की कमान दी है.

बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष से खास बातचीत.

दरअसल, उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद से ही उत्तराखंड में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की चर्चाएं काफी तेज थीं. यूपी में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दो दिन पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा सौंपा था. वहीं, उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार आने और चंपावत उपचुनाव जीतने के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की बात तेजी से चल रही थी.
इसे भी पढ़ें- CM धामी vs मदन कौशिक: वो बड़े कारण, जिन्होंने बढ़ाई दूरियां!

इसी बीच प्रदेश बीजेपी के कुछ नेताओं सहित महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात की थी. महेंद्र भट्ट का नाम पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की लिस्ट में चलता रहा है और अगले ही दिन महेंद्र भट्ट के नाम पर मुहर लग गई और उसी के साथ इस बार गढ़वाल के ब्राह्मण नेता को प्रदेश अध्यक्ष पद पर विराजमान किया गया है.

कौशिक को क्यों हटाया? मदन कौशिक को लेकर बार-बार ये बात सामने आती रही है कि जब से उन्हें संगठन की जिम्मेदारी दी गई है तब से वो (अगर बीते 3 महीने छोड़ दें) शुरुआती काफी महीनों तक अपने हरिद्वार जनपद से बाहर ही नहीं निकले. लिहाजा संगठन के नेताओं में इस बात को लेकर भी असमंजस था कि प्रदेश अध्यक्ष होकर मदन कौशिक पहाड़ों के दौरे क्यों नहीं कर रहे हैं.

महेंद्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत.

हालांकि, विधानसभा चुनाव के बाद हारे बीजेपी नेताओं ने सीधे तौर पर मदन कौशिक पर ही भितरघात और तमाम गंभीर आरोप लगाए थे. उसके बाद से ही संगठन इन तमाम मामलों की जांच भी कर रहा था. अब सवाल ये है कि मदन कौशिक को अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद उन्हें पार्टी कहां एडजस्ट करेगी. वहीं, शपथ ग्रहण समारोह के वक्त भी ये चर्चाएं थी कि मदन कौशिक राज्य सरकार में ही मंत्री पद की जिम्मेदारी चाहते थे लेकिन तब उनको प्रदेश अध्यक्ष पद पर ही रखा गया. अब उनको क्या जिम्मेदारी मिलती है अभी ये सामने नहीं आया है.
इसे भी पढ़ें- यतीश्वरानंद चुनाव हारे फिर भी आश्रम में 'उत्सव', मदन कौशिक जीतकर भी हैं 'तन्हा'

कौन हैं महेंद्र भट्ट: महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उनके गृह जनपद चमोली में खुशी की लहर है. पूर्व बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट 2022 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी से 2047 मतों से पराजित हुए थे. महेंद्र भट्ट पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. चमोली की नंदप्रयाग विधानसभा सीट से वो विधायक रह चुके हैं. महेंद्र भट्ट, चमोली में पोखरी विकासखंड के ब्राह्मणथाला गांव के निवासी हैं.

आंदोलनकारी भी रहे हैं महेंद्र भट्ट: महेंद्र भट्ट प्रदेश की राजनीति के अलावा कई आंदोलनों में भी सक्रिय रहे हैं. उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई. इस दौरान वे 15 दिन पौड़ी के कांसखेत में जेल में रहे. वहीं, उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पांच दिन पौड़ी जेल में रहे.

ABVP से मिली थी राष्ट्रीय पहचान: भट्ट ने 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री का दायित्व संभाला. वे 1997 में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सह मंत्री रहे. 1998 से 2000 में उत्तरांचल युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाला. इसके बाद 2000 से 2002 में राज्य निर्माण के समय उत्तरांचल प्रदेश युवा मोर्चा का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे.
पढ़ें- धामी कैबिनेट से बाहर बीजेपी के 'ABC', राजनीतिक भविष्य पर 'संकट'!

32 साल की उम्र में जीते पहला चुनाव: 2002 से 2005 तक महेंद्र भट्ट युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रहे. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी का दायित्व भी महेंद्र भट्ट ने संभाला. 32 साल की उम्र में 2002 से 2007 तक वे उत्तराखंड की प्रथम निर्वाचन में नंदप्रयाग विधानसभा से सदस्य निर्वाचित हुए और विधानमंडल में मुख्य सचेतक का दायित्व संभाला था.
पढ़ें- UKSSSC पेपर लीक मामला: हरीश रावत बोले- धामी सरकार में नियुक्तियों पर की जा रही कमाई

2010 में बने राज्यमंत्री: 2007 से 2010 तक प्रदेश भाजपा में विभिन्न दायित्व संभालते रहे. महेंद्र भट्ट प्रदेश मंत्री, गढ़वाल संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे. 2010 से 2012 तक राज्यमंत्री का दायित्व संभाला. लघु सिंचाई अनुश्रवण समिति में उपाध्यक्ष भी रहे.

2022 का विधानसभा चुनाव हारे: 2012 से 2014 तक वे दोबारा उत्तराखंड भाजपा के गढ़वाल प्रभारी बने. 2014 से 2017 तक दोबारा भाजपा प्रदेश मंत्री बने. 2016 में कांग्रेस सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा के दौरान महेंद्र भट्ट गढ़वाल प्रभारी रहे थे. 2017 के विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए. हालांकि 2022 के चुनाव में उन्हें कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी से हार का मुंह देखना पड़ा था.

Last Updated : Jul 30, 2022, 5:18 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.