जोधपुर. विधानसभा चुनाव में जोधपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है. भाजपा ने जिले की 10 में से 8 सीटें जीत ली है. कांग्रेस को दो सीटों पर संतोष करना पड़ा. भाजपा ने फलोदी, लोहावट, शेरगढ़, ओसियां, बिलाड़ा, लूणी, सूरसागर और जोधपुर शहर सीटें जीती हैं. कांग्रेस ने सरदारपुरा और भोपालगढ़ जीती, जबकि 2018 में कांग्रेस ने 7, भाजपा ने दो और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने एक सीट जीती थी. रालोपा ने जिले में बिलाड़ा, भोपालगढ़ और लोहावट में त्रिकोणीय मुकाबला बनाया, लेकिन कहीं पर सफलता नहीं मिली. इससे पहले 2013 में भाजपा को जिले में 9 सीटें मिली थीं. गत चुनाव में कांग्रेस के उतारे सभी नए चेहरे इस बार हार गए. इस बार नए चेहरे के रूप भोपालगढ़ से उतरी गीता बरवड ने कांग्रेस की लाज रखी.
हॉट सीट ओसियां भी हारी : तेज तर्रार नेता दिव्या मदेरणा के कारण पूरे राजस्थान में हॉट सीट के रूप में जानी गई. ओसियां विधानसभा सीट भी कांग्रेस जीत नहीं पाई. यहां कांग्रेस और भाजपा की आमने-सामने की टक्कर में दिव्या मदेरणा को चुनाव हारना पड़ा.
कहां कौन कितने से वोट से रहा विजयी
ओसियां
- जीते : भाजपा के भेराराम चौधरी को मिले 103746 वोट
- हारे : कांग्रेस की दिव्या मदेरणा को मिले 100939 वोट
- जीत का अंतर : 2807
सरदारपुरा
- जीते : कांग्रेस के अशोक गहलोत को मिले 96859 वोट
- हारे : भाजपा के प्रोफेसर महेंद्र सिंह राठौड़ को 70463 वोट मिले
- जीत का अंतर : 26396
लूणी
- जीते : भाजपा के जोगाराम पटेल को मिले 123498 वोट
- हारे : कांग्रेस के महेंद्र सिंह विश्नोई 98820
- जीत अंतर: 24678
शेरगढ़
- जीते : भाजपा के बाबू सिंह को 102868 वोट मिले
- हारे : कांग्रेस की मीना कंवर को 77824 वोट मिले
- जीत का अंतर : 25044
जोधपुर शहर
- जीते : भाजपा के अतुल भंसाली को 71192 वोट मिले
- हारी : कांग्रेस की मनीषा पवार को 57667 वोट मिले
- जीत का अंतर : 13525
बिलाड़ा
- जीते : भाजपा के अर्जुनराम गर्ग को मिले 90766 वोट
- हारे : कांग्रेस के मोहनलाल कटारिया को मिले 80342 वोट
- जीत का अंतर: 10424
फलोदी
- जीते : भाजपा के पब्बाराम बिश्नोई को मिले 80243 वोट
- कांग्रेस के प्रकाश चंद्र छंगाणी को 69459 वोट
- जीत का अंतर 10784
सूरसागर
- जीते : भाजपा के देवेंद्र जोशी को मिले 117066 वोट
- हारे : कांग्रेस के शहजाद खान को मिले 78306 वोट
- जीत का अंतर : 38759
भोपालगढ़
- जीते : कांग्रेस की गीता बरवड़ को मिले 86224 वोट
- हारे : रालोपा के पुखराज गर्ग को मिले 61926 वोट
- हारे : भाजपा की कमसा मेघवाल को मिले 49540 वोट
- जीत का अंतर: 24298
लोहावट
- जीते : भाजपा के गजेंद्र सिंह खींवसर को मिले 81415 वोट
- हारे : कांग्रेस के किशनाराम विश्नोई को मिले 70866 वोट
- हारे : रालोपा के सत्यनारायण विश्नोई को मिले 49859 वोट
- जीत का अंतर : 10549