हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुर्हूत, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास आदि की जानकारी देते हैं. आएये जानते हैं. आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय.
19 दिसंबर 2021 रविवार, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष सूर्योदय पूर्णिमा तिथि प्रातः 10:05 तक उसके उपरांत प्रतिपदा तिथि
नक्षत्र: मृगशिरा नक्षत्र शाम 04:53 तक उसके उपरांत आद्रा नक्षत्र
राशि: मिथुन राशि पूर्ण रात्रि तक
शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन
चर सामान्य: प्रातः 08:14 से 09:35 प्रातः तक
लाभ: प्रातः 09:35 से 10:56 प्रातः तक
अमृत: प्रातः 10:56 से 12:16 दोपहर तक
शुभ: दोपहर 01:37 से 02:57 दोपहर तक
शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात्रि
शुभ: शाम 05:39 से 07:18 रात तक
अमृत: रात 07:18 से 08:58 रात तक
चर सामान्य: रात 08:58 से 10:37 रात तक
लाभ: रात 01:56 से 03:35 रात तक
शुभ: रात 05:15 से 06:54 दूसरे दिन प्रातः तक
अभिजीत सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: दिन के 11:55 से 12:38 दोपहर तक
आज का शुभ अंक: 1, 5, 9
राहुकाल: शाम 04:18 से 05:39 शाम तक, इसमें शुभ कार्य करना निषेध है
दिशाशूल: आज के दिन पश्चिम दिशा यात्रा करने की मनाई है. अगर जाना जरूरी हो तो घर से गुड़ खाकर निकलें, कार्य में सफलता मिलेगी.