मुरैना। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 68 संक्रमित मिले हैं. वहीं मंगलावर को 4 मरीजों की मौत भी हो गई, मरने वालों में मुरैना के वरिष्ठ भाजपा नेता भी शामिल हैं. जिनका निधन ग्वालियर में हुआ, वहीं 202 मरीज ठीक होकर घर चले गए. अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा घट कर 964 पर पहुंच गया है.
मुरैना में 68 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
मंगलवार को GRMC की प्राप्त 186 सैम्पलों की रिपोर्ट में से 33 मरीज पॉजिटिव सामने आएं हैं. वहीं जिला अस्पताल की एंटीजन 496 सैम्पलों की रिपोर्ट में से 35 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. इन 68 मरीजों में से 11 मरीज ऐसे हैं जो पहले से संक्रमित हैं, इसलिए नए मरीज 57 ही माने जाएंगे, जिनमें जौरा, कैलारस, सबलगढ, अम्बाह, पोरसा, खड़ियार, पहाड़गढ़ और नूराबाद सहित अन्य जगहों से लोग पॉजिटिव मिले हैं. वहीं मंगलवार को कोरोना से 4 मरीजों की मौत हो गई. इन 4 मौतों को मिलाकर जिले में मौत का आंकड़ा 117 पर पहुंच गया है. मरने वालों में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित हरि प्रसाद मिश्रा भी शामिल हैं.
मुरैना: सैंपलिंग शुरू नहीं होने पर टाउनहॉल में लोगों ने किया हंगामा
कोरोना संक्रमण का आंकड़ा घटा
तारीख | सैम्पल | संक्रमित मरीज |
1 मई | 589 | 145 |
2 मई | 815 | 233 |
3 मई | 659 | 91 |
4 मई | 738 | 175 |
5 मई | 674 | 117 |
6 मई | 650 | 121 |
7 मई | 769 | 134 |
8 मई | 684 | 119 |
9 मई | 608 | 112 |
10 मई | 675 | 85 |
11 मई | 682 | 68 |
जिले में 964 एक्टिव मरीज
जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा घट कर 964 पर पहुंच गया है. वहीं अभी तक 117 पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हो चुकी है. सरकारी आंकड़े में अभी भी 55 मौतें ही बता रही है.