ETV Bharat / state

अपनों के निशाने पर सोनिया गांधी, पहली विधायक गायत्री देवी परमार ने उठाये सवाल

author img

By

Published : Aug 18, 2019, 8:56 AM IST

कांग्रेस की पहली विधायक रहीं गायत्री देवी परमार ने सोनिया गांधी पर जुबानी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह समय दूर नहीं जब कांग्रेस का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा. कांग्रेस व्यक्ति विशेष की पार्टी बनकर रह गई है.

छतरपुर। सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने पर जहां बीजेपी कांग्रेस पर लगातार हमला कर रही है. वहीं कांग्रेस की पहली विधायक रहीं गायत्री देवी परमार ने सोनिया गांधी पर जुबानी हमला बोला है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब कांग्रेस सोनिया गांधी में सिमट कर रह गई है. कांग्रेस में चापलूसों की संख्या बढ़ गई हैं. यही वजह है कि लोग लगातार चापलूसी के चलते सोनिया गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बना रहे हैं.

गायत्री देवी ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह समय दूर नहीं जब कांग्रेस का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा. कांग्रेस व्यक्ति विशेष की पार्टी बनकर रह गई है. यही वजह है कि जमीनी कार्यकर्ता और कई बड़े नेता धीरे-धीरे पार्टी से दूर होते चले जा रहे हैं.

कांग्रेस का 1885 में 'हलधर किसान' था निशान

गायत्री देवी परमार ने बताया कि 1957 में छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा विधानसभा से चुनाव लड़ते हुए उन्होंने जीत दर्ज की थी. उस समय कांग्रेस का निशान 'हलधर किसान' हुआ करता था और एक विधानसभा पर दो लोग चुनाव लड़ा करते थे.

पूर्व विधायक गायत्री देवी परमार ने बताया कि अब कांग्रेस धीरे-धीरे खत्म हो रही है. एक समय था जब लोग कांग्रेस को इंदिरा कांग्रेस कहते थे और अब वहीं समय दोबारा आ गया है. जब लोग कांग्रेस को सोनिया गांधी की कांग्रेस कहने लगे हैं. राहुल गांधी भी कुछ खास नहीं कर पाए और चापलूस लोगों ने एक बार फिर उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया.

दिग्गज नेताओं ने छोड़ी कांग्रेस

गायत्री देवी परमार बताती है कि उनके पति बहादुर सिंह मध्यप्रदेश शासन में मंत्री रहे हैं. जवाहरलाल नेहरू के साथ उनके पति ने कई बार बड़े आंदोलन किये और जेल भी गए.लेकिन धीरे-धीरे कांग्रेस का टूटना शुरू हुआ और कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी. उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस पुरानी कांग्रेस से बिल्कुल अलग है. जमीनी कार्यकर्ता और जनता की सेवा करने वाले लोगों की यहां कद्र नहीं है.

Intro: 1957 में छतरपुर जिले से कांग्रेस की पहली विधायक रहीं गायत्री देवी परमार ने सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस सोनिया गांधी में सिमट कर रह गई है कांग्रेस में चापलूस ओं की संख्या बढ़ गई है यही वजह है कि लोग लगातार चापलूसी के चलते सोनिया गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बना रहे हैं!

Body:【EXCLUSIVE】
छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा विधानसभा से 1957 में कांग्रेस की विधायक नहीं गायत्री देवी परमार ने सोनिया गांधी एवं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा उन्होंने साक्षात्कार के दौरान ईटीवी भारत से कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की सोनिया गांधी के दोबारा कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब सोनिया गांधी में सिमट कर रह गई है चापलूस लोग बार बार सोनिया गांधी का नाम आगे कर देते हैं यही वजह है कि लगातार कांग्रेस का अस्तित्व खत्म होते जा रहा है!

आपको बता दें कि गायत्री देवी परमार का परिवार बुंदेलखंड के सबसे पुराने कांग्रेसियों में से एक है जिन्होंने जीवन पर्यंत कांग्रेस में रहकर आम जनता की सेवा की गायत्री देवी परमार के पति श्री जंग बहादुर सिंह परमार जवाहरलाल नेहरू के साथ रहा करते थे और उनके सहयोग से कई बड़े आंदोलन भी किए!

उनके पति का जवाहरलाल नेहरू के साथ सीधा संवाद होता था जवाहरलाल नेहरू ने अपने बेटे की तरह मानते थे और यही वजह है कि उन्हें इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक आंदोलन के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया था!

गायत्री देवी परमार ने बताया कि 1957 में छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा विधानसभा से चुनाव लड़ते हुए उन्होंने जीत दर्ज की थी उस समय कांग्रेस का निशान हलधर किसान हुआ करता था और एक विधानसभा पर दो लोग चुनाव लड़ा करते थे!

वर्तमान कांग्रेस एवं गांधी परिवार पर सवाल पूछने पर उन्होंने बताया कि अब कांग्रेस धीरे-धीरे खत्म हो रही है एक समय था जब लोग कांग्रेस को इंदिरा कांग्रेस कहते थे और अब वही समय दोबारा आ गया है जब लोग कांग्रेस को सोनिया गांधी की कांग्रेस कहने लगे हैं राहुल गांधी भी कुछ खास नहीं कर पाए और चापलूस लोगों ने एक बार फिर उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया!

गायत्री देवी परमार बताती हैं कि उनके पति मध्यप्रदेश शासन में मंत्री रहे हैं कई बार बड़े आंदोलनों में जेल भी गए धीरे-धीरे कांग्रेस का विघटन हुआ और कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी आज की कांग्रेस पुरानी कांग्रेस से बिल्कुल अलग है जमीनी कार्यकर्ता एवं जनता की सेवा करने वाले लोगों की यहां कद्र नहीं है!

बाइट_गायत्री देवी परमार

ईटीवी से बात करते वक्त उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह समय दूर नहीं जब कांग्रेसका अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा कांग्रेस अप व्यक्ति विशेष की पार्टी बनकर रह गई है यही वजह है कि जमीनी कार्यकर्ता और कई बड़े नेता धीरे धीरे पार्टी से दूर होते चले जा रहे हैं!

Conclusion: गायत्री देवी परमार एवं उनका परिवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में से एक है जिन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ कई आंदोलन किए उनके पति कई बार जेल भी गए और जवाहरलाल नेहरू के साथ रहते हुए उन्होंने राजनीतिक बारीकियां सीखी वर्तमान में जो कांग्रेस के हालात हैं उन पर न सिर्फ गायत्री देवी परमार ने सवाल उठाए बल्कि सोनिया गांधी पर जमकर कटाक्ष भी किए!
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.