ETV Bharat / city

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन ने दिवंगत दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि, पुण्यतिथि पर झामुमो ने किया याद - सीएम हेमंत सोरेन

आज झामुमो नेता दुर्गा सोरेन की 13वीं पुण्यतिथि है. इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन के अलावा सीता सोरेन और उनकी दोनों बेटियां रांची के लोवाडीह चौक पहुंची और दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

tribute to late Durga Soren
tribute to late Durga Soren
author img

By

Published : May 21, 2022, 3:29 PM IST

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और विधायक रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बड़े पुत्र दुर्गा सोरेन की आज 13वीं पुण्यतिथि है. इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन, उनके पिता शिबू सोरेन और झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता लोवाडीह चौक पहुंचे और दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. यहां झामुमो कार्यकर्ताओं ने दुर्गा सोरेन अमर रहे के नारे लगाए.

ये भी पढ़ें: दुर्गा सोरेन सेना के विस्तार का खाका तैयार, गुरूजी की पोती ने कहा- जनता की आवाज करेंगे बुलंद

रांची में रिमझिम बारिश के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और उनके पिता शिबू सोरेन लोवाडीह चौक पहुंचे और दिवंगत दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता दुर्गा सोरेन अमर रहे के नारे लगाते रहे. यहां सीएम हेमंतो सोरेन ने दुर्गा सोरेन को याद करते हुए कहा कि हमारे संगठन के कई लोगों ने संघर्ष में अपना बलिदान दिया है और उन्हीं में से एक हैं दुर्गा सोरेन.

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 'झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता आज हमारे बीच आज नहीं हैं लेकिन उनके आदर्श आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं. एक लंबे सफर और लंबे संघर्ष के बाद आज झारखंडी भावना की सरकार बनी है और मौजूदा सरकार इन शहीद हुए सपूतों के सपनों को साकार करेगी.' वहीं, विधायक सीता सोरेन और उनकी दोनों बेटियों ने भी दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. दिवंगत नेता दुर्गा सोरेन की बेटियों ने अपने मुख्यमंत्री चाचा से अपील की कि वह इस चौक का सौंदर्यीकरण कराएं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.