ETV Bharat / state

19 की जगह अब 18 जनवरी को हिमाचल पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, CM सहित सभी विधायक होंगे शामिल - हिमाचल के इंदौरा पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा

हिमाचल प्रदेश में 19 जनवरी के बजाए अब 18 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पहुंचेगी. जिसमें प्रदेश के सीएम और कांग्रेस विधायकों के अलावा कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे. वहीं, इस दौरान राहुल गांधी मुख्यमंत्री और विधायकों के साथ इंटरेक्शन भी करेंगे. (Bharat Jodo Yatra in Himachal)

Bharat Jodo Yatra in Himachal
Bharat Jodo Yatra in Himachal
author img

By

Published : Jan 13, 2023, 8:42 PM IST

शिमला: राहुल गांधी की हिमाचल में आने वाली भारत जोड़ो यात्रा में बदलाव किया गया है. यह यात्रा अब 18 जनवरी को कांगड़ा जिला के इंदौरा पहुंचेगी. इसके लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को कांगड़ा जिले के इंदौरा पहुंचेगी, जहां से वह पठानकोट के लिए रवाना होगी.(Bharat Jodo Yatra in Himachal)(Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra in Himachal).

प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने कहा कि पहले तय कार्यक्रम के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को इंदौरा से पठानकोट को रवाना होनी थी, जिसे अब 18 जनवरी किया गया है. अब यह यात्रा 18 जनवरी को इंदौरा से पठानकोट होते हुए जम्मू कश्मीर में प्रवेश करेगी. उन्होंने बताया कि इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित तमाम नेता, पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे.

पहले भी यात्रा में शामिल हो चुके हैं हिमाचल के नेता: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में हिमाचल कांग्रेस के नेता पहले भी राजस्थान में शामिल हो चुके हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा कांग्रेस के 40 विधायक और अन्य कार्यकर्ता राजस्थान में 16 दिसंबर को इस यात्रा में शामिल हुए थे. लेकिन, अब यह यात्रा हिमाचल से होकर आ रही है तो ये सभी नेता इसमें दोबारा शामिल होंगे. इसके साथ पार्टी के अन्य नेता भी इस यात्रा में शामिल होंगे.

'यात्रा में अधिक संख्या में शामिल हों कार्यकर्ता': भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है. पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही अग्रणी संगठनों को भी इसके लिए तैयार रहने को कहा गया है. हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, अग्रणी सगठनों और विभागों के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है.

ये भी पढ़ें: चावल की बोरी में छुपा रखी थी 8 किलो से ज्यादा चरस, मंडी पुलिस ने धर दबोचा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.