ETV Bharat / state

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल दौरा: 19 अप्रैल को HPU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी - शिमला की ताजा खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 अप्रैल को शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल दौरा 18 से 20 अप्रैल तक रहेगा.(President Draupadi Murmu to attend HPU convocation)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल दौरा

author img

By

Published : Apr 8, 2023, 7:22 AM IST

शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 19 अप्रैल को अपना 26 वां दीक्षांत समारोह मनाएगा. इस समारोह में देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विश्वविद्यालय में आने वाले तीसरी राष्ट्रपति होंगी. इसके पहले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में दो राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आ चुके हैं, इसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद शामिल हैं. इनके अलावा अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीसरी राष्ट्रपति होंगी ,जो विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को सम्मानित करने के लिए आएंगी.

18 अप्रैल को पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 20 अप्रैल तक शिमला में रहेंगी.उनके इस प्रस्तावित दौरे के दौरान वह शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास दी रिट्रीट में रुकेंगी. 20 अप्रैल को राष्ट्रपति के जाने के बाद दी रिट्रीट को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा और यह पूरा वर्ष खुला रहेगा.

हिमाचल सरकार आयोजित कर सकती अभिनंदन समारोह: इस अवसर पर प्रदेश सरकार अभिनंदन समारोह आयोजित कर सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रबंधन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर तैयारियों में जुट गया है. वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा के मद्देनजर भी कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दीक्षांत समारोह में 200 मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि हमेशा की तरह दीक्षांत समारोह को खास मनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं. इस बार दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होकर दीक्षांत समारोह को उंचाईया प्रदान करेंगी.

23 अप्रैल से खुलेगा राष्ट्रपति निवास दि रिट्रीट : शिमला में राष्ट्रपति निवास दि रिट्रीट 23 अप्रैल से खुल जाएगा. मशोबर में 173 साल पुराना राष्ट्रपति निवास दि रिट्रीट है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आधिकारिक तौर पर आम जनता के लिए खोलने की घोषणा करेंगी. जानकारी के मुताबिक ऐतिहासिक इमारत देखने के लिए देश के लोगों के लिए 50 रुपए और विदेशी नागरिकों के लिए 250 रुपए का टिकट तय किया गया है.

ये भी पढ़ें : अब लोगों के लिए खुलेंगे राष्ट्रपति निवास 'दि रिट्रीट' के दरवाजे, अप्रैल में शिमला आएंगी प्रेजिडेंट द्रौपदी मुर्मू

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.