शिमला: मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात को पश्चिमी हिमालय के पास एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दक्षिणी तट, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई. वहीं, दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में वायु प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में थे. (INDIA WEATHER FORECAST)
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण तटीय कर्नाटक, केरल , आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, दिल्ली और एनसीआर की वायु गुणवत्ता बहुत खराब रहने वाली है. इसके साथ ही गंगा के मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरे की आशंका है. (WEATHER UPDATE OF HIMACHAL)
हिमाचल में मौसम का पुर्वानुमान: हिमाचल में आज तक मौसम साफ रहने का अनुमान है. वहीं, प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, मंडी, चंबा और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है. वहीं, मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना बन रही है. वहीं, जिन क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, प्रशासन की ओर से लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है. (Snowfall in Lahaul Spiti) (Weather Forecast of Himachal)
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 23°C | 12°C |
सोलन | 25°C | 9°C |
हमीरपुर | 28°C | 12°C |
मंडी | 27°C | 10°C |
बिलासपुर | 29°C | 12°C |
ऊना | 30°C | 13°C |
कांगड़ा | 28°C | 13°C |
सिरमौर | 26°C | 14°C |
कुल्लू | 26°C | 9°C |
चंबा | 24°C | 11°C |
किन्नौर | 18°C | 2°C |
लाहौल-स्पीति | 16°C | 1°C |
अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, लाहौल स्पीति में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया है. (1 degree temperature in Lahaul-Spiti) (Weather Update Himachal) (India Weather Forecast) (Rain in himachal) (Snowfall in Himachal) (Weather Update of Himachal)