ETV Bharat / state

BJP महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन, हर बूथ पर जोड़ी जाएंगी 20 महिलाएं - mandi news

महिला मोर्चा ने बूथ स्तर पर महिलाओं को जोड़ने का अभियान चलाया हुआ है. इसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं. जल्द ही महिला मोर्चा केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को लेकर आम जनता को जागरूक अभियान के तहत प्रेरित करेंगी.

बीजेपी महिला मोर्चा
बीजेपी महिला मोर्चा
author img

By

Published : Sep 16, 2020, 12:37 PM IST

सुंदरनगर: महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष कमला पठानिया की अध्यक्षता में किया गया. इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंजू शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रही.

जिला अध्यक्ष अंजू शर्मा का कहना है कि हर मंडल के हर बूथ पर 20-20 महिलाएं जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. जिसे हर मंडल के हर बूथ पर तैनात किए गए बूथ प्रभारियों ने पूरा कर लिया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर महिलाएं स्वयं ही भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने में अपनी रूची दिखा रही हैं.

वीडियो

महिला मोर्चा ने बूथ स्तर पर महिलाओं को जोड़ने का अभियान चलाया हुआ है. उसमें महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं. भाजपा के साथ जुड़ने के लिए स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही महिला मोर्चा केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को लेकर आम जनता को जागरूक अभियान के तहत प्रेरित करेंगी और जो भी जन कल्याण नीतियां चलाई गई हैं. उनके बारे में जागरूक किया जाएगा ताकि आमजन केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का लाभ उठा सकें.

महिला मोर्चा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ महाराष्ट्र सरकार द्वारा किए गए कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा कि महिला मोर्चा की महिलाएं एकजुट होकर कंगना के साथ खड़ी हैं और उनके समर्थन में हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए महाराष्ट्र सरकार की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है.

हिमाचल प्रदेश की बेटी के लिए हिमाचल प्रदेश के सभी समाजिक संगठन और महिलाएं एकजुट होकर कंगना के साथ खड़ी हैं और उनके समर्थन में एकजुट हैं. इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश सचिव और मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी माचली ठाकुर प्रदेश सचिव प्रोमिला चंदेल मंडल महामंत्री नीलम पटियाल नीरू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीरा ठाकुर रोमा मीडिया प्रभारी प्रतिभा सहित महिलाएं शामिल हुईं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.