ETV Bharat / state

देहरा में परिवहन मजदूर संघ की कार्यशाला, कर्मचारियों ने CAA और NRC के समर्थन में की नारेबाजी

author img

By

Published : Dec 25, 2019, 2:55 PM IST

समारोह में परिवहन कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के नागरिक संशोधन विधेयक और एनआरसी के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के समर्थन में प्रचंड नारेबाजी भी की.

Transport Mazdoor Union organized
देहरा में परिवहन मजदूर संघ की कार्यशाला आयोजित

कांगड़ा: देहरा में दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्मदिवस के मौके पर परिवहन मजदूर संघ ने एक कार्यशाला का आयोजन किया. इस मौके पर परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के समय ठेंगड़ी ने संघ को त्याग, तपस्या और बलिदान का नारा देकर स्वाभिमान के साथ जीने का रास्ता दिखाया था.

देहरा एचआरटीसी की कार्यशाला में परिवहन कर्मचारियों को संबोधित करते हुए शंकर सिंह ठाकुर ने कहा की वे ठेंगड़ी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर महान लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य कर रहे हैं जिससे प्रदेश में परिवहन निगम को दोबारा प्रतिष्ठा प्राप्त हो सके.

वीडियो.

उन्होंने कहा की प्रदेश में सरकारें बदलने से वे अपनी नीतियां नहीं बदलते पूर्व कांग्रेसी सरकार में भी उनकी यही श्रमिक हितेषी नीतियां रही हैं और आज भी इन्हीं नीतियों पर काम कर रहे हैं. शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि वे शोषण मुक्त समाज के लिए कार्य करते रहेंगे और कोई भी उन्हें इस पथ से विचलित नहीं कर सकता.

प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में 5 जून 2012 की परिवहन कर्मचारियों की प्रचंड हड़ताल के बाद प्रदेश सचिवालय में संघ के साथ हुए लिखित समझौते को तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग दोहराई. समारोह में परिवहन कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के नागरिक संशोधन विधेयक और एनआरसी के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के समर्थन में प्रचंड नारेबाजी भी की.

ये भी पढ़ें: 24 दिन से लापता शुभम का नहीं लगा कोई सुराग, युंका ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

Intro:हम अपना धंधा चलाने के लिए भारतीय मजदूर संघ में नहीं आए: शंकर सिंह

कहा- प्रदेश में सरकारें बदलने से हम अपनी नीतियां नहीं बदलते Body:
नितेश कुमार जवालामुखी/देहरा

श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी समारोह के आयोजन पर मुख्य वक्ता के रूप में देहरा पहुंचे परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्स शंकर सिंह ठाकुर ने परिवहन कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के समय संघ को"भारतीय मजदूर संघ की यह पहचान, त्याग तपस्या और बलिदान"का नारा देकर पूरे देश की श्रमिक शक्ति को संगठित करने का संकल्प लेकर स्वाभिमान के साथ जीने का जो रास्ता दिखाया था परिवहन मजदूर संघ एचआरटीसी में उसी रास्ते पर अग्रसर है। देहरा एचआरटीसी की कार्यशाला में परिवहन कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा की हम अपना धंधा चलाने के लिए भारतीय मजदूर संघ में नहीं आए हैं। हम ठेंगड़ी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर महान लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य कर रहे हैं जिससे प्रदेश में परिवहन निगम को दोबारा प्रतिष्ठा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा की प्रदेश में सरकारें बदलने से हम अपनी नीतियां नहीं बदलते पूर्व कांग्रेसी सरकार में भी हमारी यही श्रमिक हितेषी नीतियां रही हैं और आज भी हम इन्हीं नीतियों पर काम कर रहे हैं। हम हमेशा ही शोषण मुक्त समाज के लिए कार्य करते रहेंगे और कोई भी हमें इस पथ से विचलित नहीं कर सकता! उन्होंने कहा कि ठेंगड़ी जी के जन्म शताब्दी समारोह के बलबूते पर संघ एचआरटीसी में सभी योग्य और क्षमता वान परिवहन कर्मचारियों को भारतीय मजदूर संघ के सिद्धांतों और आदर्शों से अवगत करवाकर संघ को और ज्यादा संगठित करेगा! और परिवहन कर्मचारियों का नेतृत्व किसी भी सूरत में स्वार्थी और अवसरवादी लोगों के घेरे में नहीं आने दिया जाएगा!
प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में 5 जून 2012 की परिवहन कर्मचारियों की प्रचंड हड़ताल के बाद प्रदेश सचिवालय में संघ के साथ हुए लिखित समझौते को तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग दोहराई। जिसे पूर्व कांग्रेस सरकार ने रद्दी की टोकरी में फेंक दिया था और जिसके कारण पूर्व परिवहन मंत्री भी विधानसभा की दहलीज को नहीं छू सके और साथ में सरकार को भी सत्ता से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने प्रदेश सरकार की जयराम सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि यह वही परिवहन मजदूर संघ है जिसने 2 वर्ष पहले प्रदेश में सरकार बदलने का प्रबल माहौल खड़ा किया था और जिन्होंने पूर्व सरकार की तानाशाही रवैया से उनकी अत्याचारों का सीना तान कर सामना किया था। उन्होंने कहा की दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी समारोह परिवहन निगम के सभी डिपो में पूरे साल में 20 समारोह आयोजित किए जाएंगे और प्रदेश की राजधानी शिमला में एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी।

मोदी सरकार के समर्थन में प्रचंड नारेबाजी भी की
समारोह में परिवहन कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के नागरिक संशोधन विधेयक और एनआरसी के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के समर्थन में प्रचंड नारेबाजी भी की। इस अवसर पर परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश नेताओं ने भी परिवहन कर्मचारियों को संबोधित किया! समारोह में श्री रणजीत सिंह, पवन ठाकुर, सतीश नड्ढा, रामकुमार, कुलवंत पठानिया, राजेश ठाकुर, रिखी राम, सुनील कटोच, कपिल राणा, इंद्रजीत, योगेंद्र सिंह, अवतार सिंह ठाकुर, दिनेश कुमार, संजीव कुमार संजीव कुमार, बलवंत सिंह, सुशील कुमार ,अंकुश, त्रिलोक सिंह, चमन लाल, शैलेश शर्मा, उदय सिंह, सविंदर शर्मा , दयाल सिंह, अशोक कुमार, राकेश कुमार के इलावा 200 परिवहन कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई !

Conclusion:byte: शंकर सिंह ठाकुर, भारतीय मज़दूर परिवहन निगम संघ के प्रदेश अध्यक्ष
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.