ETV Bharat / city

हरियाणा में प्रचार के लिए बीजेपी ने बनाई दिग्गजों की लिस्ट, पीएम मोदी करेंगे 4 रैलियां

author img

By

Published : Oct 4, 2019, 11:17 PM IST

विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी हरियाणा में 4 रैलियां करने वाले हैं. इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हरियाणा में कई रैलियां करेंगे.

हरियाणा में प्रचार के लिए बीजेपी ने बनाई दिग्गजों की लिस्ट

नई दिल्ली/चंडीगढ़: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. अब राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटेंगी. बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूबे में 4 रैलियां करेंगे. वहीं गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी चुनाव प्रचार का हिस्सा होंगे.

ये है बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
  • अमित शाह (गृह मंत्री)
  • राजनाथ सिंह (रक्षा मंत्री)
  • जेपी नड्डा (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष)
  • नितिन गडकरी (परिवहन मंत्री)
  • बीएल संतोष (संगठन मंत्री)
  • अनिल जैन (राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा बीजेपी प्रभारी)
  • थावरचंद गहलोत (केंद्रीय मंत्री)
  • नरेंद्र सिंह तोमर (केंद्रीय मंत्री)
  • भूपेंद्र सिंह (केंद्रीय मंत्री)
  • योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश)
  • केशव प्रसाद मौर्य (उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश)
  • शिवराज सिंह चौहान (पूर्व मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश)
  • पीयूष गोयल (रेल मंत्री)
  • स्मृति ईरानी (कपड़ा मंत्री)
  • मनोहर लाल खट्टर (मुख्यमंत्री, हरियाणा)
  • सुभाष बराला (हरियाणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष)
  • सुरेश भट्ट (संगठन मंत्री)
  • शहनवाज हुसैन (राष्ट्रीय प्रवक्ता बीजेपी)
  • त्रिवेंद्र सिंह रावत (मुख्यमंत्री, उत्तराखंड)
  • हंसराज हंस (सांसद, गायक)
  • अनुराग ठाकुर (केंद्रीय मंत्री)
  • गजेंद्र सिंह शेखावत (केंद्रीय मंत्री)
  • राव इंद्रजीत सिंह (केंद्रीय राज्य मंत्री)
  • चौधरी बीरेंद्र सिंह (पूर्व केंद्रीय मंत्री)
  • कृष्णपाल गुर्जर (केंद्रीय राज्य मंत्री)
  • रतनलाल कटारिया (केंद्रीय राज्य मंत्री)
  • राम बिलास शर्मा (कैबिनेट मंत्री, हरियाणा)
  • संजय भाटिया (सांसद)
  • सुनिता दुग्गल (सांसद)
  • सत्यपाल सिंह, (सांसद)
  • सन्नी देओल (सांसद, अभिनेता)
  • हेमा मालिनी (सांसद, अभिनेत्री)
  • सतपाल महाराज (पर्यटन मंत्री, उत्तराखंड)
  • संजीव बालियान (केंद्रीय राज्य मंत्री)
  • मनोज तिवारी (सांसद, प्रदेशाध्यक्ष दिल्ली बीजेपी, अभिनेता)
  • रवि किशन (सांसद, अभिनेता)
  • जयराम ठाकुर (मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश)
  • विनोद सोनकर (सांसद)
  • तरुण चुग (महासचिव)

पीएम मोदी करेंगे 4 रैलियां
मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा में कुल 4 रैलियां करने वाले हैं. यह रैलियां अहीरवाल, जाटलैंड, जीटी बेल्ट और पश्चिम हरियाणा में होंगी, ताकि सभी 90 विधानसभा सीटों को कवर किया जा सके. हर जिले की विधानसभाओं के लिए रणनीति भी तैयार कर ली गई है. इसी कड़ी में हरियाणा के विधानसभा चुनाव में पूरा केंद्रीय नेतृत्व भी दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें- हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म, अब चुनाव प्रचार में जुटेंगे नेता

अमित शाह और राजनाथ सिंह हरियाणा में भरेंगे हुंकार
गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में 12 रैलियों को जनसभा करेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हरियाणा में 12 रैलियां करेंगे. वहीं हरियाणा के चुनावी रण में मोदी सरकार ने अपने 18 केंद्रीय मंत्रियों को उतारने का फैसला किया है जो पूरे हरियाणा में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे. इसके साथ ही बीजेपी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगे.

भाजपा शासित प्रदेशों के सीएम भी करेंगे प्रचार
अब केवल केंद्रीय नेतृत्व हरियाणा विधानसभा चुनाव की बागडोर अपने हाथ में नहीं लेगा, बल्कि सभी भाजपा शासित प्रदेशों के सीएम भी हरियाणा के अलग-अलग जिलों में डेरा डालेंगे. दूसरे राज्यों के ये मुख्यंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री प्रचार करेंगे.

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
  • मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता जयराम ठाकुर

ये भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से भरा नामांकन, जीत का किया दावा

विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय नेतृत्व हुआ एक्टिव
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी हाई कमान ने पूरी तरह से कमर कस ली है. एक ओर हरियाणा बीजेपी मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में प्रचार कर रही है. वहीं बीजेपी हाई कमान ने खट्टर सरकार को और ताकत देते हुए केंद्रीय नेतृत्व को भी चुनाव में उतार दिया है.

इस बात का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन के लिए भी केंद्रीय मंत्री हरियाणा पहुंचे. इससे साफ जाहिर होता है कि बीजेपी अपने चुनावी प्रचार में किसी तरह की कमी नहीं रखना चाहती. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी नामांकन दाखिल करवाने के लिए हरियाणा पहुंची.

हरियाणा में चुनाव का कार्यक्रम-

  • नामांकन के लिए नोटिफिकेशन जारी : 27 सितंबर
  • नामांकन के लिए अंतिम तिथि : 4 अक्टूबर
  • नामांकन पत्रों की जांच : 5 अक्टूबर
  • नामांकन वापसी लेने की अंतिम तारीख : 7 अक्टूबर
  • वोटिंग का दिन: 21 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
  • मतगणना का दिन: 24 अक्टूबर

Intro:Body:

bjp

Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.