नई दिल्ली : हर गुजरता दिन इतिहास में कुछ घटनाएं जोड़कर जाता है. 12 फरवरी का दिन भी इसका अपवाद नहीं है और इतिहास में 12 फरवरी के नाम पर कई घटनाएं दर्ज हैं.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को हत्या की गई थी और उनकी मृत्यु के 13वें दिन 12 फरवरी 1948 को उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग पवित्र सरोवरों में विसर्जित कर दिया गया. एक कलश को प्रयागराज में गंगा नदी में प्रवाहित किया गया. इस मौके पर दस लाख से अधिक लोगों ने नम आंखों से साबरमती के इस संत को अंतिम विदाई दी.
देश-दुनिया के इतिहास में 12 फरवरी की तारीख पर दर्ज देश-विदेश की विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-
1742 : महान मराठा दिग्गज नाना फणडवीस का जन्म.
1809 : ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म.
1809 : अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म.
1818 : चिली ने स्पेन से आजादी की औपचारिक घोषणा की.
1922 : महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिये राजी किया.
1928 : गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह के संकेत दिए.
1948 : महात्मा गांधी की अस्थियों को इलाहाबाद में गंगा नदी सहित विभिन्न पवित्र स्थलों पर विसर्जित किया गया.
1975 : भारत को चेचक से मुक्त देश घोषित किया गया.
1994 : चोरों ने नार्वे के महान चित्रकार एडवर्ड मंक की विश्वप्रसिद्ध रचना 'द स्क्रीम' को चुरा लिया. हालांकि बाद में इस कृति को बरामद कर लिया गया.
1996 : फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फलस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई.
2002 : ईरान के एक विमान के खुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 119 लोगों की मौत हुई.
2002 : पाकिस्तान के अधिकारियों ने अमेरिकी पत्रकार डैनियल पर्ल के अपहरण के संदेह में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी अहमद उमर शेख को गिरफ्तार किया.
2009 : भारत के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला भैंस क्लोन विकसित किया.
इसे भी पढे़ं- 11 फरवरी का इतिहास : जानें किन बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का गवाह है ये दिन