खजुराहो नृत्य समारोह आध्यात्मिक आनंद से रहा सराबोर, मोहिनीअट्टम, कथक नृत्य की धूम - KHAJURAHO DANCE FESTIVAL

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Feb 27, 2025, 4:28 PM IST

छतरपुर: 51वां खजुराहो नृत्य समारोह का 5वां दिन मोहिनीअट्टम, कथक और ओडिसी नृत्य के नाम रहा. पहली प्रस्तुति पद्मश्री विदुषी भारती शिवाजी ने मोहिनीअट्टम नृत्य से दी. उन्होंने बाल गणपति से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की. जिसके बाद दूसरी प्रस्तुति कथक की रही, जिसे पद्मश्री शोवना नारायण ने प्रस्तुत की. पद्मश्री शोवना नारायण की नृत्य प्रस्तुति ने शाश्वत चक्र की महिमा को अभिव्यक्त किया. अंतिम प्रस्तुति रतिकांत मोहापात्रा की ओडिसी नृत्य की रही. प्रस्तुति का समापन भगवान सूर्य की प्रार्थना 'वंदे सूर्यम' की जीवंत प्रस्तुति के साथ हुआ. वहीं, कथक केंद्र दिल्ली के नृत्य गुरू पं. पुरू दधीच की शिष्या रजनी राय ने कहा "नृत्य लयात्मक ही नहीं, एक आध्यात्मिक अनुभूति भी है. इसका धर्म से संबंध नहीं, हमारे भीतरी मन से है. यही वजह है कि खजुराहो मंदिरों में नृत्य करने के बाद मन आध्यात्मिक आनंद से भर जाता है."

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.