ETV Bharat / state

शिमला में नारी शक्ति के बीच पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, स्वयं सहायता समूह से की खरीदारी, UPI से अदा किए एक हजार रुपए - President Draupadi Murmu - PRESIDENT DRAUPADI MURMU

President Draupadi Murmu: मंगलवार देर शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिमला में कई कार्यक्रमों में शामिल हुई. उन्होंने इस दौरान माल रोड और रिज मैदान की भी सैर की. वहीं, माल रोड पर महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल से खरीदारी भी की. इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने राष्ट्रपति का अभिवादन किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : May 7, 2024, 9:57 PM IST

शिमला: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार देर शाम को शिमला में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. राष्ट्रपति ने शिमला में विश्वविख्यात माल रोड और रिज मैदान की सैर की. उन्होंने माल रोड पर महिलाओं की तरफ से लगाए गए स्टॉल देखे. यही नहीं, राष्ट्रपति ने वहां से कुछ खरीदारी की और यूपीआई के माध्यम से एक हजार रुपए की पेमेंट भी की. राष्ट्रपति ने माल रोड की सैर के दौरान स्थानीय लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. उन्होंने शिमला की जमकर तारीफ की और कहा कि यहां आकर सुकून मिलता है.

President Draupadi Murmu
शिमला में नारी शक्ति के बीच पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Etv Bharat)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि शिमला से उन्हें सांस मिलता है यानी शिमला की हवा स्वच्छ है. इस दौरान उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी बांटी. माल रोड के एक तरफ खड़े लोगों ने राष्ट्रपति का शिमला में स्वागत किया. उन्हें नमस्कार बुलाने के साथ ही कुछ लोगों ने राष्ट्रपति के पैर छूने का प्रयास भी किया. भीड़ ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए. राष्ट्रपति ने सभी का इस भावभीने स्वागत के लिए थैंक्यू बोलकर आभार जताया. शिमला वासियों ने राष्ट्रपति को वेलकम कहा.

President Draupadi Murmu
लोगों ने किया राष्ट्रपति का जोरदार स्वागत (Etv Bharat)
President Draupadi Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वयं सहायता समूह से की खरीदारी (Etv Bharat)

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के प्रति अपने संदेश में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महिलाएं आगे बढ़ेगी तो देश आगे बढ़ेगा. राष्ट्रपति ने गेयटी थियेटर शिमला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद भी लिया. लोक कलाकारों ने प्रदेश के विभिन्न लोक नृत्य एवं लोकगीत पेश किए. इसके अलावा राष्ट्रपति ने शिमला में हिमाचल एंपोरियम का दौरा भी किया. उन्होंने हिमाचल की पारंपरिक कलाकृतियों के बारे में जानकारी हासिल की. इस दौरान मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना व शिमला के डीसी अनुपम कश्यप ने राष्ट्रपति को शिमला से जुड़ी बातों की जानकारी दी.

President Draupadi Murmu
बच्चे को प्यार करती हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Etv Bharat)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिमला के स्कैंडल पॉइंट पर पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की प्रतिमा के साथ चित्र भी खिंचवाया. इस दौरान शिमला में चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी. राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए रिज मैदान को खाली करवाया गया था. हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला में शाम के कार्यक्रमों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानी बुधवार को शिमला से वापिस दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

ये भी पढ़ें: मां तारा देवी का दर्शन करने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, मंदिर कमेटी ने भेंट किए स्मृति चिन्ह

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.