ETV Bharat / state

कुछ शक्तियां संविधान से छेड़छाड़ करने में लगी हैं, आज भी देश में जवाहरलाल नेहरू के विचार ज्यादा प्रासंगिक: गुलाम अहमद मीर - Jawaharlal Nehru death anniversary

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 27, 2024, 8:15 PM IST

Jawaharlal Nehru death anniversary. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आज पुण्यतिथि है. इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें रांची में श्रद्धांजलि दी और श्रद्धासुमन अर्पित किया.

Jawaharlal Nehru death anniversary
जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस नेता (फोटो- ईटीवी भारत)

रांची: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी गई. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी और AICC के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं बन्ना गुप्ता के साथ बड़ी संख्या ने कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

गुलाम अहमद मीर का बयान (वीडियो- ईटीवी भारत)
कुछ शक्तियां आज देश के संविधान से छेड़छाड़ करने में लगी है-गुलाम अहमद मीर

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कृतित्व को याद करते हुए झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू न सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री थे बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता भी थे. देश की आजादी के लिए लड़ी गयी लड़ाई में लगभग 11 वर्ष कारावास में बिताने वाले एक ऐसे योद्धा थे, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन की परवाह नहीं की.

गुलाम अहमद मीर ने कहा कि आजादी के बाद उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में सारा ध्यान देश के निर्माण में लगाया. जिस देश मे एक सुई तक नहीं बनती थी वहां उन्होंने औद्यौगिकरण, कृषि क्रांति के माध्यम से एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए आधारशिला रखी.

गुलाम अहमद मीर ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर ने जो संविधान लिखी उसमें महती भूमिका उस समय के पुरोधाओं जैसे राजेन्द्र बाबू, जवाहर लाल नेहरू, पटेल, आजाद का था. उन्होंने एक ऐसी संविधान राष्ट्र के नागरिक को दी जो सबको बराबरी का हक देता है. लेकिन आज देश की कुछ ताकतें संविधान को समाप्त करना चाहते हैं, कांग्रेस यह कदापि नहीं होने देगी.

विश्व शांति के अग्रदूत थे चाचा नेहरू- राजेश ठाकुर

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के सिद्धांतों को उन्होंने आगे बढ़ाने का काम किया. उनके पदचिन्हों पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने शांति के लिए दुनिया को पंचशील का सिद्धांत दिया. अपनी दूर दृष्टि से भारत के विकास का खाका खींचकर औद्योगिक क्रांति देश में लायी.

देश के विभिन्न भागों में आधारभूत संरचनाओं की स्थापना की इसके लिए देश-विदेश के वैज्ञानिकों का सर्वोत्तम उपयोग किया. राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की दूरदृष्टि का नायाब उदाहरण रांची में तत्कालीन USSR के सहयोग से बना हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन(HEC) है,जो आज भी देश के विकास में निरंतर अपनी महती भागीदारी निभा रहा है.

जवाहर लाल नेहरू के पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमूल्य नीरज खलको, राकेश सिन्हा, सोनाल शांति, जगदीश साहू, कमल ठाकुर, केदार पासवान,सूर्यकांत शुक्ला, रविंद्र सिंह,नेली नाथन,भानु प्रताप बड़ाईक,मंजर मुजीबी, अजय सिंह,विनोद कुमार सिंह, नीलांबर साहू,मिनी बड़ा आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें:

कांग्रेस ने पूर्व पीएम नेहरू को उनकी 60वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी - Nehru death anniversary

नेहरू की 'बुधनी' का निधन, धनबाद के पंचेत पावर हाऊस का उद्घाटन के दौरान बुधनी मंझियान ने पूर्व पीएम को पहना दी थी माला

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.