ETV Bharat / sports

राहुल द्रविड़ से जसप्रीत बुमराह तक ICC अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटरों पर एक नजर - ICC AWARD

बुमराह, अर्शदीप और स्मृति मंधाना को ICC अवॉर्ड के लिए चुना गया है. कोहली ने भारत के लिए सबसे ज्यादा ICC पुरस्कार जीते हैं.

ICC अवार्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटरों पर एक नजर
ICC अवार्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटरों पर एक नजर (AFP & ANI PHOTO)
author img

By ETV Bharat Sports Team

Published : Jan 27, 2025, 7:10 PM IST

Updated : Jan 27, 2025, 7:23 PM IST

हैदराबाद: हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो अपने देश के लिए खेले लेकिन जब उसके खेल को इंटरनेशनल लेवल पर सराहना की जाती है और उसे उस खेल के सबसे बड़े अवार्ड से सम्मानित किया जाता है तो यह उस खिलाड़ी की क्षमता, लगन और मेहनत को दर्शाता है.

ऐसे ही क्रिकेट में साल भर की परफॉर्मेंस को देखते हुए क्रिकेट की इंटरनेशनल बॉडी आईसीसी खिलाड़ियों को हर साल आईसीसी अवॉर्ड से सम्मानित करती है. साल 2024 के लिए भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर और अर्शदीप सिंह को आईसीसी टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया है. इस स्टोरी में हम अब तक ICC अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटरों पर एक नजर डालेंगे.

ICC अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटरों पर एक नजर

1. राहुल द्रविड़ (2004): राहुल द्रविड़ ICC पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय थे. वे 2004 में ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार के गौरवशाली विजेता थे.

राहुल द्रविड़
राहुल द्रविड़ (AFP PHOTO)

2. इरफ़ान पठान (2004): ऑलराउंडर इरफान पठान ने 2004 में ICC मेन एंड इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता था.

3. एमएस धोनी (2008, 2009 और 2011): करिश्माई पूर्व भारतीय कप्तान को 2008 और 2009 में लगातार ICC ODI क्रिकेटर पुरस्कार जीतने का गौरव प्राप्त था. 2011 में, उन्होंने भारतीय कप्तान के रूप में ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट पुरस्कार जीता.

4. युवराज सिंह (2008): युवराज सिंह ने उद्घाटन अंतर्राष्ट्रीय टी 20 परफ़ॉर्मर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार जीता. युवराज सिंह को यह पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका में 2007 में आईसीसी विश्व टी-20 के दौरान एक ओवर में छह छक्के लगाने के लिए दिया गया था.

5. गौतम गंभीर (2009) : पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और भारतीय टीम के वर्तमान कोच गौतम गंभीर ने 2009 में ICC पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता.

6. सचिन तेंदुलकर (2010) : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने 2010 में ICC पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी जीती.

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर (AFP PHOTO)

7. वीरेंद्र सहवाग (2010) : भारत के आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2010 में ICC पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता.

8. चेतेश्वर पुजारा (2013): भारत के टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा ने 2013 में ICC पुरुष उभरते क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता.

9. विराट कोहली (2012, 2017, 2018, 2019 और 2023): किंग कोहली ने भारत के लिए अधिकतम ICC पुरस्कार जीते हैं, उन्होंने 2017 और 2018 में ICC पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर जीता. 2012, 2017, 2018 और 2023 में ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार और 2018 में टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता. 2019 में, उन्होंने भारतीय कप्तान के रूप में ICC स्पिरिट ऑफ द क्रिकेट पुरस्कार भी जीता.

विराट कोहली
विराट कोहली (AFP PHOTO)

10. रविचंद्रन अश्विन (2016): भारतीय स्पिन जादूगर आर अश्विन जिन्होंने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लिया है, ने 2016 में ICC पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीते.

11. ऋषभ पंत (2018): विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 2018 में ICC पुरुष इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता.

12. रोहित शर्मा (2019): रोहित शर्मा ने 2019 में ICC पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता. रोहित शर्मा ने 2019 विश्व कप में 648 रन बनाकर अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

13. सूर्यकुमार यादव (2022 और 2023): सूर्यकुमार यादव ने 2022 और 2023 में ICC पुरुष T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता.

सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव (ANI PHOTO)

14. अर्शदीप सिंह (2024): 2024 में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्रतिष्ठित ICC अवार्ड्स में ICC पुरुष T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए चुना गया.

15. जसप्रीत बुमराह (2024): तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2024 के लिए ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया है. जिसके साथ वो ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर जीतने वाले छठे भारतीय बन गए हैं. बुमराह ने श्रीलंका के कमिंडू मेंडिस और इंग्लैंड की बल्लेबाजी जोड़ी हैरी ब्रुक और जो रूट को पछाड़कर प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है.

ये भी पढ़ें

हैरी ब्रुक-जो रूट को पछाड़कर बुमराह ने जीता ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, बोली ये बड़ी बात

इस भारतीय क्रिकेटर ने दूसरी बार जीता ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार

Last Updated : Jan 27, 2025, 7:23 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.