भुवनेश्वर: ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर में बुधवार रात एक अनुष्ठान के दौरान एक बड़ी दुर्घटना हो गई. इस हादसे में तीन सेवक घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अस्पताल का दौरा कर घायल सेवकों का हालचाल जाना.
बताया जाता है कि रात में मंदिर में पूजा अनुष्ठान के दौरान शिखर पर जलते हुए महादीप को ले जाया जा रहा था. इस दौरान सेवक का पैर फिसल गया और वह गिर गए. उन्हें गंभीर चोटें आई. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल सेवक का नाम जोगेंद्र समर्थ है.
#WATCH | Maha Shivratri | Odisha: Devotees broke their fasts after Mahadeepa lifted atop Lingaraj temple in Bhubaneswar
— ANI (@ANI) February 26, 2025
After the Bedha Parikrama rituals, the holy lamp, or Mahadeepa, was lit, and the servitors carried it to the top of the temple. The devotees then concluded… pic.twitter.com/z5QTjjCMKn
इस बीच एक अन्य सेवक पवित्र महादीप को लेकर मंदिर के शिखर पर चढ़ने की कोशिश की लेकिन वह भी असफल रहे. इस तरह दो अन्य सेवक घायल हो गए. इस हादसे में कुल तीन सेवक घायल हुए. रात 10 बजे होने वाला अनुष्ठान करीब 40 मिनट देरी से शुरू हुआ. बताया जा रहा है कि पवित्र महादीप को लेकर मंदिर के शिखर यानी करीब 20 फीट ऊपर चढ़ना था.
घटना की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अस्पताल में घायल सेवकों से मुलाकात की और उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. एक्स पर एक पोस्ट में सीएम माझी ने जोर देकर कहा कि प्रशासन ने सभी को प्राथमिकता के आधार पर अच्छा इलाज मुहैया कराने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं.
ଲିଙ୍ଗରାଜ ମନ୍ଦିର ଜାଗର ଯାତ୍ରା ସମୟରେ ଦୁର୍ଘଟଣାର ସମ୍ମୁଖୀନ ହୋଇ କ୍ୟାପିଟାଲ ହସ୍ପିଟାଲରେ ଚିକିତ୍ସିତ ହେଉଥିବା ଆହତ ସେବାୟତମାନଙ୍କୁ ଭେଟି ସେମାନଙ୍କ ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ ଅବସ୍ଥା ସମ୍ପର୍କରେ ବୁଝିଲି। ସମସ୍ତ ଆହତ ସେବାୟତଙ୍କ ଉତ୍ତମ ଚିକିତ୍ସାକୁ ପ୍ରାଥମିକତା ଦେଇ ପଦକ୍ଷେପ ନିଆଯାଉଛି। ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ନିକଟରେ ଆହତ ସେବାୟତମାନଙ୍କ ଆଶୁ ଆରୋଗ୍ୟ… pic.twitter.com/w5VgePZGLl
— Mohan Charan Majhi (@MohanMOdisha) February 26, 2025
बेधा परिक्रमा अनुष्ठान के बाद सेवक मंदिर के चारों ओर घूमते हैं. पवित्र दीप जलाया जाता है और फिर मुख्य सेवक पवित्र महादीप को मंदिर के शिखर पर ले जा जाते हैं. इसी दौरान वह जलते हुए दीप के साथ ऊपर से गिर गए और घायल हो गए. बताया जाता है कि मुख्य सेवक को गंभीर चोटें आई है उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है.