उत्तराखंड

uttarakhand

ETV Bharat / videos

आश्चर्य: 14000 फीट, जहां परिंदे भी नहीं पहुंच पाते वहां कौन करता है धान की खेती?

By

Published : Sep 17, 2019, 3:27 PM IST

Updated : Sep 18, 2019, 7:17 AM IST

चमोली: आज के इस वैज्ञानिक युग में भी देवभूमि उत्तराखंड उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कई पौराणिक,धार्मिक और आध्यात्मिक रहस्य समेटे हुए है. जो विज्ञान को भी हैरत में डाल देता है. आज हम आपको ऐसी जगह से रूबरू कराने जा रहे हैं जो उच्च हिमालयी क्षेत्र में कई रहस्य समेटे हुए हैं. जहां परिंदे भी आसानी से नहीं पहुंच पाते वहां धान की खेती लहलहा रही है. सुनने में जरा अजीब लग रहा है लेकिन ये हकीकत है. जिसे स्थानीय लोग देवताओं की खेती मानते हैं. उच्च हिमालयी क्षेत्र में जहां एक ओर धान की खेती करना काफी मुश्किल माना जाता है वहीं जोशीमठ विकासखंड के 14000 फीट के उच्च हिमालयी क्षेत्र में धान की खेती लहलहा रही है. जो लोगों के लिए आश्चर्य बना हुआ है. जहां परिंदे भी आसानी से नहीं पहुंच सकते, वहां धान के खेती कैसे मुमकिन है? जिसके बारे में सुनते ही लोगों की जिज्ञासा जाग रही है. डयाली सेरा 5 महीने पूरी तरह बर्फ से ढका रहता है, बावजूद इसके यहां सितंबर महीने में धान की पकी हुई बालियां देखने को मिल रही हैं.
Last Updated : Sep 18, 2019, 7:17 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details