राजधानी से तय होंगे चुनावी परिणाम, भाजपा के लिए 2017 को दोहराना बड़ी चुनौती - uttarakhand election update news
2017 में भाजपा ने एक तरफा बढ़त बनाते हुए देहरादून जिले के 10 में से 9 सीटें जीतने में कामयाबी हासिल की थी. देखा जाए तो कांग्रेस के गढ़ चकराता को छोड़कर सभी जगह बड़े अंतर से भगवा काबिज हो गया और इसी की बदौलत भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत तक पहुंचने में कामयाब रही, लेकिन 2022 में भाजपा के लिए इस ऐतिहासिक प्रदर्शन को दोहराना बेहद चुनौतीपूर्ण है. दरअसल इस बार समीकरण काफी बदल गए हैं.