उत्तराखंड

uttarakhand

ETV Bharat / state

यमुनोत्री धाम पहुंचे न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, परिवार संग टेका मत्था - Justice Manoj Tiwari in Yamunotri Dham

न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने परिवार संग यमुनोत्री धाम पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मां यमुना जी के दर्शन किया.

justice-manoj-tiwari-reached-yamunotri-dham-with-family
यमुनोत्री धाम पहुंचे न्यायमूर्ति मनोज तिवारी

By

Published : Sep 26, 2021, 5:06 PM IST

उत्तरकाशी: उच्च न्यायालय नैनीताल के न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने अपने परिवार के साथ यमुनोत्री धाम में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही मां यमुना के दर्शव किए. इस दौरान यमुनोत्री धाम मन्दिर समिति के पदाधिकारियों और पुरोहितों ने न्यायमूर्ति के सामने धाम में सीमित समय में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने की मांग की. उन्होंने कहा निर्धारित समय के साथ श्रद्धालुओं की समिति संख्या से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

रविवार को उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनोज तिवारी अपने परिवार के साथ यमुनोत्री धाम पहुंचे. जहां पर यमुनोत्री धाम मन्दिर समिति के पदाधिकारियों और पुरोहितों ने न्यायमूर्ति का जोरदार स्वागत किया. इसके बाद न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने यमुना तट सहित यमुनोत्री धाम में विशेष पूजा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने कहा चारधाम यात्रा शुरू होने से देश विदेश के श्रद्धालु अब मां यमुना और गंगा के दर्शन कर पा रहे हैं.

यमुनोत्री धाम पहुंचे न्यायमूर्ति मनोज तिवारी.

पढ़ें-नेताओं की गुटबाजी से BJP-कांग्रेस हलकान, कुनबा बढ़ाकर AAP कर सकती है परेशान

इस मौके पर यमुनोत्री धाम मन्दिर समिति के पदाधिकारियों ने न्यायमूर्ति के सामने मांग रखी कि यमुनोत्री धाम के दर्शन के निर्धारित समय सुबह 6 से शाम 4 बजे तक यात्रियों की सीमित संख्या को बढ़ाया जाए. जिससे यात्रियों को यमुना जी के दर्शन के लिए परेशानी का सामना न करना पड़ा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details