उत्तराखंड

uttarakhand

अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का BJP कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

By

Published : Oct 13, 2020, 5:05 PM IST

उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर स्थित स्कैनिया रोड के विर्क पैलेस में अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार रजत का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.

ETV BHARAT
BJP कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

गदरपुर:बीजेपी के अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार रजत और प्राप्त दर्जा राज्यमंत्री आज गदरपुर पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अश्विनी कुमार रजत व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अजय राजौर का फूल माला पहनाकर स्वागत किया.

बता दें कि गदरपुर स्थित स्कैनिया रोड के विर्क पैलेस में अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार रजत के स्वागत लिए एक समारोह का आयोजन किया गया. स्वागत समारोह के कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री अजय राजौर के पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता व युवा भाजपा नेताओं ने फूल माला पहनाकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार रजत का अभिवादन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अश्विनी कुमार रजत ने कहा कि भाजपा द्वारा मुझे कम उम्र में बड़े पद का जिम्मेदारी दी गई है. मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि सभी समाज के लोगों को साथ लेकर चलूंगा और भारतीय जनता पार्टी में जोड़ने का कार्य करूंगा.

ये भी पढ़ें :कई गांव को जोड़ने वाला कंजाबाग मोटरमार्ग बदहाल, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अजय राजौर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज युवाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है. इसी क्रम में आज प्रदेश के भाजपा शीर्ष मंडल द्वारा युवाओं को दायित्व सौंपकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details