उत्तराखंड

uttarakhand

ETV Bharat / state

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का गठन, सुमित कुमार बने अध्यक्ष - देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ काशीपुर समाचार

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नगर निगम कार्यकार्यकारिणी का गठन किया गया. इस दौरान संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के बैनर तले कर्मचारियों की समस्याओं के तुरंत समाधान के उपायों पर विचार किया.

devbhoomi-uttarakhand-safai-karamcharis-union
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ.

By

Published : Oct 28, 2020, 10:53 AM IST

काशीपुर: देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ नगर निगम कार्यकार्यकारिणी का गठन किया गया. कार्य कार्यकारिणी में सुमित कुमार सौदा को अध्यक्ष और राजीव कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इस दौरान नई कार्यकारिणी ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ समाधान कराने पर जोर दिया.

नगर निगम प्रांगण स्थित संघ कार्यालय में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय बन्नू व प्रदेश सचिव जितेंद्र देवांतक की देखरेख में नगर निगम संघ शाखा का चुनाव कराया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से सुमित कुमार सौदा को अध्यक्ष, राजीव कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनीता व चमन देवी को उपाध्यक्ष, विरेंद्र मुल्तानी को महासचिव, रजत शिवा को सचिव, राजू छोटे को संगठन मंत्री, प्रशांत कुमार को प्रचार मंत्री, अंशु सौदा को कोषाध्यक्ष, रामकिशोर गुद्दड़ को कार्यालय प्रभारी मनोनीत किया गया जबकि महेश वरदान, अजय जोन, साहिल गुड्डू को संरक्षक मनोनीत किया गया.

यह भी पढ़ें-राजधानी में सरेआम फल विक्रेता से लूट, CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस

साथ ही मोहल्ला समिति के लिए अमित टांक को अध्यक्ष, महेंद्र प्रसादी को उपाध्यक्ष, हुकुम सिंह को सचिव व मुकेश को उपसचिव मनोनीत किया गया. इस दौरान संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के बैनर तले कर्मचारियों की समस्याओं के तत्काल समाधान पर जोर दिया.

For All Latest Updates

TAGGED:

ABOUT THE AUTHOR

...view details