ETV Bharat Uttarakhand

उत्तराखंड

uttarakhand

ETV Bharat / state

खटीमा: कांग्रेस पार्टी की बैठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह को दी गई श्रद्धांजलि - खटीमा में कांग्रेस की बैठक

खटीमा में कांग्रेस पार्टी ने मासिक बैठक का आयोजन किया. इस दौरान कार्यकार्ताओं ने मौन रखकर पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह को श्रद्धांजलि दी. साथ ही कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह आगामी चुनाव के लिए रणनीति बनाएंगे और पूरी मजबूती के साथ लड़ेंगे.

khtaima
कांग्रेस पार्टी की बैठक
author img

By

Published : Jan 3, 2021, 10:01 PM IST

खटीमा: प्रदेश प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देशानुसार सितारगंज नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक में सर्वप्रथम दो मिनट का मौन रखकर पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

पढ़ें-हरदा ने त्रिवेंद्र सरकार को बताया 'फेंकू', रोजगार और गैरसैंण पर की घेराबंदी

कांग्रेस पार्टी की बैठक में कांग्रेस कार्यकर्तायों ने सितारगंज विधान सभा के समस्त बूथों की मजबूती पर चर्चा करते हुए बूथों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव पास किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी घर- घर जाकर केंद्र व प्रदेश की जन विरोधी भाजपा सरकार के विकास विरोधी रोजगार नीतियों से जनता को अवगत कराएगी. साथ ही कांग्रेस पार्टी किसानों की लड़ाई लड़ेगी.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले 2022 के विधान सभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी. चुनाव में जीत की रणनीति भी कार्यकर्ता बैठकों में बनायी जायेगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details