उत्तराखंड

uttarakhand

ETV Bharat / state

खटीमा में सीएम धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाई दीपावली, प्रदेशवासियों को दी बधाई - Deepawali 2022

चमोली में चीन सीमा पर जवानों के साथ दीपावली मनाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने घर खटीमा पहुंचे. खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली मनाई और प्रदेशवासियों को भी दिवाली की शुभकामनाएं दी.

CM Pushkar Singh Dhami
CM Pushkar Singh Dhami

By

Published : Nov 4, 2021, 3:33 PM IST

खटीमा:राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को दीपावली के मौके पर चीन बॉर्डर से सटे इलाके माणा पहुंचे. यहां पर दोनों ने सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई और उन्हें बधाई दी. उसके बाद सीएम धामी खटीमा पहुंचे, जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई दी.

अपनी विधानसभा खटीमा पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि वो हर साल दीपावली खटीमा में ही मनाते हैं, इसलिए वो खटीमा पहुंचे हैं. सीएम कहा कि वो अपने परिजनों से मुलाकात करने के बाद आज शाम देहरादून चले जाएंगे. इसके बाद उनको केदारनाथ धाम में पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होना है.

सीएम धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाई दीपावली

पढ़ें- राज्यपाल गुरमीत और सीएम धामी पहुंचे चीन बॉर्डर, सेना के जवानों को दी दीपावली की बधाई

बता दें, आज सुबह राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी दीपावली के मौके पर भारत-चीन सीमा से सटे सेना के गढ़वाल स्काउट्स कैंप माणा पहुंचे थे. यहां दोनों ने जवानों के साथ दीपावली मनाई और उन्हें शुभकामनाएं दी. इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सेना के जवानों को संबोधित भी किया. कार्यक्रम के बाद राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवानों के साथ नाश्ता किया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details