उत्तराखंड

uttarakhand

ETV Bharat / state

#Chandrayaan2: अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, उत्तराखंडियों ने ISRO को दी बधाई - हल्द्वानी

भारत अब विश्व की बड़ी ताकतों में से एक बन गया है. जो चंद्रमा में चंद्रयान-2 के सफल परीक्षण के बधाई के पात्र हैं.

चंद्रयान-2 लॉन्चिंग पर खुशी पर झूमे लोग

By

Published : Jul 22, 2019, 3:58 PM IST

Updated : Jul 22, 2019, 5:28 PM IST

हल्द्वानी/उधम सिंह नगर: चांद पर भारत के दूसरे महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 को सोमवार को श्रीहरिकोटा से सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी-मार्क III-एम1 के जरिए प्रक्षेपित किया गया. भारतीय अंतरिक्ष मिशन के लिए मील का पत्थर माने जा रहे मिशन चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग पर लोगों ने इसे भारत की बड़ी उपलब्धि बताया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रमा के साउथ पोल पर चंद्रयान-2 मिशन की सफलता के लिए लोगों ने वैज्ञानिकों को तहे दिल से बधाई दी है.

लोगों का कहना है कि भारत अब विश्व की बड़ी ताकतों में से एक बन गया है. जो चंद्रमा में चंद्रयान-2 के सफल परीक्षण के बधाई के पात्र हैं. भारतीय वैज्ञानिकों ने यह साबित कर दिखाया कि वह विश्व की बड़ी ताकतों में से भारत को आगे ले जाने में भारतीय वैज्ञानिक किसी से कम नहीं हैं. लोगों ने भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के वैज्ञानिकों इस उपलब्धि पर बधाई दी है.

चंद्रयान-2 लॉन्चिंग पर खुशी पर झूमे लोग.

वहीं उधम सिंह नगर में भी चंद्रयान-2 की लॉन्चिग को लेकर उलोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है. उनका कहना है कि ये भारत की बड़ी जीत है. भारत के वैज्ञानिक और इसरो इस मिशन के लिए बधाई के पात्र हैं.

Last Updated : Jul 22, 2019, 5:28 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details