रामनगर: 2022 विधानसभा चुनाव के नजदीक आते-आते राजनीतिक रंग सामने आ रहे हैं. शुक्रवार को रामनगर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यक्रम में कुछ महिलाओं के भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन करने की खबर आई थी. कार्यक्रम के ठीक एक दिन बाद शनिवार को इन महिलाओं ने कहा कि उन्हें छलावे के साथ कार्यक्रम में बुलाया गया न ही उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की. उन्होंने कहा कि मीडिया को भी कांग्रेस की महिलाओं ने गलत जानकारी दी.
बता दें की शुक्रवार को कुमाऊं दौरा करते हुए रामनगर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यक्रम में भाजपा से कुछ महिलाएं कांग्रेस में शामिल हुईं. इस कार्यक्रम को भाजपा की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट एवं घनश्याम करगेती ने आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में कुछ महिलाओं को भाजपा के कांग्रेस में आने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया था. शनिवार को उन महिलाओं में से भाजपा की एक वर्कर प्रेम अरोड़ा ने कांग्रेस की ही महिलाओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें छलावे से बुलाया गया. कार्यक्रम में बिना किसी जानकारी के उन्हें सम्मानित किया गया और मुलाकात को इस तरीके से प्रकाशित किया, जिसका उन्होंने खंडन किया.