उत्तराखंड

uttarakhand

ETV Bharat / state

महिला दिवस: कांग्रेस नेता आशा बिष्ट ने आंदोलनकारी महिलाओं को किया सम्मानित

रामनगर में कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने प्रदेश की आंदोलनकारी महिलाओं को विश्व महिला दिवस पर सम्मानित किया.

By

Published : Mar 9, 2020, 7:20 AM IST

asha bisht
कांग्रेस नेता आशा बिष्ट ने आंदोलनकारी महिलाओं को किया सम्मानित

रामनगर: शहर में कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने प्रदेश की आंदोलनकारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया. नगर पालिका सभागार में कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने उत्तराखंड की पूर्व आंदोलनकारी महिलाओं को माला और शाल पहनाकर सम्मानित किया.

कांग्रेस नेता आशा बिष्ट ने आंदोलनकारी महिलाओं को किया सम्मानित

कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने बताया कि आज हमने उन महिलाओं को सम्मानित किया है, जो उत्तराखंड की पूर्व आंदोलनकारी रही हैं. आज यहां पर उन महिलाओं को भी सम्मानित किया है, जो विपरीत परिस्थिति में भी स्वरोजगार से जुड़कर और लोगों को भी रोजगार देने का जरिया बनी है.

ये भी पढ़ें:HRD मिनिस्टर निशंक बोले, उत्तराखंड की यूनिवर्सिटी को अब विश्व रैंकिंग में आगे आने की है जरूरत

इस मौके पर सम्मानित हुई पूर्व अध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड डॉ. धनेश्वरी घड़ियाल ने बताया कि उत्तराखंड आंदोलन के जरिए महिलाओं के अधिकारों की एकत्रित होकर लड़ाई लड़ी जाएगी. साथ ही बेहतर समाज बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details