हल्द्वानी:भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के मकसद से सुषमा स्वराज पुरस्कार दिए जा रहे हैं. पार्टी की महिला विंग की ओर से 15 मार्च तक महिला दिवस मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में देशभर में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय व विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को स्व0 सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है. हल्द्वानी में भी भाजपा महिला मोर्चा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 महिलाओं को पुरस्कार से सम्मानित किया.
पुरस्कृत होने वालों में सामाजिक, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाली महिलाएं शामिल हैं. कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव रेखा कुमारी ने शिरकत की. इस दौरान जिले की सैकड़ों महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं. महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव रेखा कुमारी ने सभी महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. महिलाओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिया गया.
पढ़ें-Sushma Swaraj Award: विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 महिलाएं सम्मानित, भाजपा महिला मोर्चा की पहल