उत्तराखंड

uttarakhand

ETV Bharat / state

होलिका दहन से पहले पूजन कर रहीं महिलाएं, ये है शुभ मुहूर्त

लक्सर में होली की धूम है. महिलाएं होलिका दहन से पहले पूजन करने के लिए पहुंच रही हैं. विधि-विधान से होलिका का पूजन कर रही हैं.

By

Published : Mar 17, 2022, 1:36 PM IST

Updated : Mar 17, 2022, 2:40 PM IST

laksar holi puja
लक्सर होली

लक्सर:देवभूमि में आज होली की धूम मची है. लक्सर में महिलाएं सज संवर कर बच्चों के साथ होलिका का पूजन कर रही हैं. लक्सर के मेन बाजार में वर्षों से होली पूजन का विशेष प्रबंध होता है. यहां नगर के सभी लोग पूजन करने के लिए आते हैं. क्षेत्र में होलिका पूजन का विशेष महत्व है.

होलिका पूजन के अंतर्गत समाजिक संगठन लकड़ी इकट्ठी करके मोहल्लों गलियों व सार्वजनिक स्थानों पर लगाते हैं. यहां सभी महिलाएं विधि-विधान से होलिका पूजन करती हैं. होली पूजन के बाद निर्धारित समय पर होलिका दहन किया जाता है. शास्त्रों के अनुसार मान्यता है कि भक्त प्रह्लाद की भक्ति से परेशान होकर उनके पिता हिरण्यकश्यप अपनी बहन होलिका से भक्त प्रह्लाद को मारने के लिए कहा गया. कहा जाता है कि होलिका को वरदान प्राप्त था कि उसको आग जला नहीं सकती.

होलिका दहन से पहले पूजन कर रहीं महिलाएं.

इसी वरदान के चलते होलिका भक्त प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर लकड़ियों के ढेर पर बैठ गईं. लेकिन भक्त प्रह्लाद को भगवान की कृपा से आंच तक नहीं आई और होलिका जलकर राख हो गईं. भक्त प्रह्लाद की भक्ति से भगवान ने प्रह्लाद के प्राणों की रक्षा की और यह साबित कर दिया कि बुराई पर अच्छाई की विजय निश्चित रूप से होती है.
पढ़ें-100 साल बाद होली पर बन रहा विशेष त्रियोग, लाभकारी होगा रंगों का त्योहार

वहीं, होलिका पूजन करने आई महिलाओं ने कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है. इसीलिए सभी महिलाएं होली पूजन करती हैं. अपने परिवार में अपने बच्चों की दीर्घायु के लिए होलिका मैया से प्रार्थना करती हैं. होली का पर्व एक-दूसरे की गलतियों को भुलाकर आपसी भाईचारे व प्रेम सौहार्द का पर्व है.

हल्द्वानी में भी पूजा: वहीं, हल्द्वानी में भी महिलाएं होलिका की पूजा कर रही हैं. होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रात्रि 9:04 से लेकर रात्रि 10:20 तक ऐसे में आज होलिका दहन के मौके पर हल्द्वानी में जगह-जगह होलिका दहन का कार्यक्रम होना है. इसी के तहत आज हल्द्वानी के सिंधी चौराहा होली ग्राउंड में सुबह से महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा के साथ होलिका की पूजा अर्चना की.

Last Updated : Mar 17, 2022, 2:40 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details