उत्तराखंड

uttarakhand

हरकी पैड़ी में मां गंगा की आरती के दौरान चंद्रयान-2 की सफल स्थापना के लिए विशेष प्रार्थना

By

Published : Sep 6, 2019, 7:28 PM IST

इसरो की महत्वकांक्षी योजना चन्द्रयान-2 की सफलता को लेकर हरकी पैड़ी में मां गंगा की आरती के दौरान विशेष प्रार्थना की गई.

चंद्रयान-2 की सफल स्थापना के लिए विशेष प्रार्थना.

हरिद्वार: चन्द्रयान-2 की सफलता को लेकर हरकीपौडी में मां गंगा की आरती के दौरान विशेष प्रार्थना की गई. इस दौरान श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने मां गंगा से चंद्रमा पर चंद्रयान-2 की सफल स्थापना की कामना की.

बता दें कि यह इसरो की महत्वकांक्षी योजना है. जिसके चलते भारत चंद्रमा पर पानी की खोज करेगा. यह योजना विश्वस्तर पर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. जिसके चलते भारत ऐसा करने वाला विश्व का चौथा देश बन गया है.

चंद्रयान-2 की सफल स्थापना के लिए विशेष प्रार्थना.

गंगा सभा पुजारी जगदीश ने बताया कि चंद्रमा पर आज चंद्रयान स्थापित होने जा रहा है, जो सभी देशवासियों के लिए गौरव की बात है. जिसके चलते आज श्री गंगा सभा ने हरकी पौडी पर गंगा की आरती के दौरान मां गंगा से चंद्रयान-2 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की.

ये भी पढ़े:कुंभ मेले की तैयारियों का जायजा लेने ऋषिकेश पंहुचे दीपक रावत, गंगा घाटों का किया निरीक्षण

श्रद्धालु कविता ने बताया कि देशभर में चंद्रयान 2 की सफलता के लिए पूजा अर्चना की जा रही है. भारत चंद्रमा पर पानी की खोज करने वाला चौथा देश बन गया है, जो भारत वासियों के लिए गर्व की बात है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details