उत्तराखंड

uttarakhand

ETV Bharat / state

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के निष्कासन के बाद BSP के 24 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप - बसपा सुप्रीमो मायावती

उत्तराखंड में जनाधार की तलाश कर रही बीएसपी को लोकसभा चुनाव 2019 से पहले लगा बड़ा झटका. 24 पदाधिकारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा.

BSP के 24 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

By

Published : Feb 24, 2019, 11:59 PM IST

Updated : Feb 25, 2019, 4:59 PM IST

हरिद्वार:मिशन 2019 की तैयारियों को लेकर तमाम राजनीतिक दल अपने कुनबे को बढ़ाने की कोशिश में लगे हैं. वहीं उत्तराखंड में चुनावी जमीन तलाश रही बसपा को लोकसभा चुनाव से पहले ही बड़ा झटका लगा गया है. जहां पार्टी के 24 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया.

दरअसल, बसपा सुप्रीमो मायावती ने दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और पूर्व जिलाध्यक्ष को पिछले दिनों निष्कासित कर दिया था. मायवती के इस फैसले के बाद से बसपा में इस्तीफों की झड़ी लग गई है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नत्थू सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष नाथी राम के समर्थन में पार्टी के 24 पदाधिकारियों ने विभिन्न पदों से इस्तीफा दे दिया है.

निष्कासन के बाद पूर्व अध्यक्षों के समर्थकों ने आरोप लगाया कि बाहरी तत्व पदों पर आसीन होकर उत्तराखंड में लगातार पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाये जाने पर बसपा सुप्रीमो मायावती के आदेश के बाद तीनों के खिलाफ बहन जी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है. पदाधिकारियों के इस्तीफे के संदर्भ में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.

इन्होंने दिया इस्तीफा

  • योगेश कुमार - प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
  • अनुप सिंह - प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
  • ब्रिजेश कुमार - अध्यक्ष विधानसभा हरिद्वार
  • सत्यपाल जयसवाल - जिला संयोजक
  • विजय सैनी - जिला प्रभारी हरिद्वार
  • आदेश कुमार - अध्यक्ष विधानसभा, झबरेडा
  • महेंद्र सिंह - विधानसभा महासचिव
  • मदन सिंह - कोषाध्यक्ष मंगलौर
  • अनिल सिंह - सेक्टर अध्यक्ष
  • सुभाष पाल - भाई चारा कमेटी
  • रामकुमार पाल - सेक्टर अध्यक्ष
  • टिकेश - संयोजक
  • सुधीर कुमार - महासचिव विधानसभा
  • रामप्रकाश - महासचिव विधानसभा
  • पंकज - संयोजक
  • मुकेश - विधानसभा महासचिव
  • वेदप्रकाश - सेक्टर अध्यक्ष
  • नेपाल सिंह - सेक्टर सचिव
  • महिपाल सिंह - अध्यक्ष विधानसभा मंगलौर
  • संसार सिंह - जिला प्रभारी
  • आजाद वीर - जिला संयोजक
  • तेलूराम - जिला संयोजक
  • सुखपाल सिंह - सेक्टर अध्यक्ष
Last Updated : Feb 25, 2019, 4:59 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details