उत्तराखंड

uttarakhand

ETV Bharat / state

उत्तराखंड में हर साल लापता हो रही हजारों महिलाएं और लड़कियां, RTI में बड़ा खुलासा - RTI activist Nadeem Uddin

Uttarakhand Woman Girl Missing Cases उत्तराखंड को शांत वातावरण और आबोहवा के लिए जाना जाता है, लेकिन अब यह पहाड़ी प्रदेश महिला सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है. ये हम नहीं, बल्कि आंकड़े तस्दीक कर रहे हैं. आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 29 महीनों में उत्तराखंड में 3,854 महिलाएं और 1,134 लड़कियों के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज हुई. हालांकि, इनमें से काफी हद तक पुलिस बरामदगी कर चुकी है, लेकिन अभी भी कई लापता हैं.

Girl Missing Cases in Uttarakhand
उत्तराखंड में महिलाएं और लड़कियां लापता

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : Sep 15, 2023, 8:41 PM IST

Updated : Sep 15, 2023, 10:56 PM IST

देहरादूनःपहाड़ी राज्य उत्तराखंड से हजारों महिलाएं और लड़कियां गायब हो रही हैं. इसका खुलासा सूचना के अधिकार के जरिए हुआ है. हाल ये है कि उत्तराखंड में बीते साल में 3,854 महिलाएं और 1,134लड़कियां लापता हुई हैं. जबकि, पुलिस ने 2,961 गुमशुदा महिलाएं और 1,042 लड़कियों को भी खोज निकाला है. अभी भी 893 महिलाओं और 92 लड़कियों की बरामदगी को लेकर कार्रवाई जारी है.

दरअसल, आरटीआई कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड में महिलाओं और लड़कियों के लापता होने की जानकारी मांगी थी. जिस पर उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से जवाब दिया गया है. आरटीआई में मिले जवाब में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जिसके तहत उत्तराखंड में जनवरी 2021 से लेकर मई 2023 तक यानी इन 29 महीनों में 3,854 महिलाएं और 1,134 लड़कियों के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज की गई.

RTI के मुताबिक लापता महिलाओं और लड़कियों की संख्या

वहीं, पुलिस ने 2,961 गुमशुदा महिलाओं और 1042 बालिकाओं को सकुशल बरामद किया है. सूचना के अधिकार (RTI) के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड के 13 जिलों और जीआरपी में साल 2021 में 1,494 महिलाएं तो 404लड़कियां गायब हईं. जबकि, साल 2022 में 1,632महिलाएं और 425लड़कियां लापता हुईं. वहीं, साल 2023 में मई तक 728 महिलाएं तो 305 लड़कियां गायब हुई हैं.
ये भी पढ़ेंःपहाड़ी इलाकों से लड़कियों की तस्करी चिंताजनक, स्पा और मसाज सेंटर के लिए जल्द लागू होंगे नियम

साल 2021 से मई 2023 तक जिलेवार गुमशुदा महिलाएंःनैनीताल जिले में 386 महिलाएं गायब हुई हैं. उधम सिंह नगर जिले में 941 महिलाएं लापता हुई हैं. जबकि, पिथौरागढ़ जिले में 39 महिलाएं गायब हुई हैं. वहीं, अल्मोड़ा जिले में 92 महिलाएं गायब हुई हैं. इधर, टिहरी जिले में 143 महिलाएं गायब हुई हैं. उधर, बागेश्वर जिले में 72 महिलाएं गायब हुई हैं. इसी तरह से पौड़ी जिले में 120 महिलाएं गायब हुई हैं.

जिलेवार महिलाओं की बरामदगी के आंकड़े

उत्तरकाशी जिले में 70 महिलाएं गायब हुई हैं. देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 963 महिलाएं गायब हुई हैं. हरिद्वार जिले में 822 महिलाएं गायब हुई हैं. चमोली में 71 महिलाएं गायब हुई हैं तो चंपावत जिले में 96 महिलाएं लापता हुईं. रुद्रप्रयाग जिले में 39 महिलाएं गायब हुई हैं. वहीं, रेलवे क्षेत्र (जीआरपी) के अंतर्गत 4 महिलाएं लापता हुईं.

जिलेवार लड़कियों की बरामदगी के आंकड़े

साल 2021 से मई 2023 तक जिलेवार गुमशुदा हुईं लड़कियांःनैनीताल जिले में 154 लड़कियां गुमशुदा हुई. जबकि, उधम सिंह नगर जिले में 328 लड़कियां गुमशुदा हुई. पिथौरागढ़ में 54 लड़कियां गुमशुदा हुई. वहीं, अल्मोड़ा जिले में 32 लड़कियां गुमशुदा हुई. टिहरी जिले में 53 लड़कियां गुमशुदा हुई. उधर, बागेश्वर जिले में 18 लड़कियां गुमशुदा हुई तो पौड़ी जिले में 19 लड़कियां गुमशुदा हुई.

उत्तरकाशी जिले में 10 लड़कियां गुमशुदा हुई. देहरादून जिले में 119 लड़कियां गुमशुदा हुई तो हरिद्वार जिले में 279 लड़कियां गुमशुदा हुई. वहीं, चमोली जिले में 22 लड़कियां गुमशुदा हुई. चंपावत जिले में 22 लड़कियां गुमशुदा हुई. उधर, रुद्रप्रयाग जिले में 10 लड़कियां गुमशुदा हुई. वहीं, रेलवे क्षेत्र (जीआरपी) में 1 लड़की की गुमशुदगी दर्ज हुई है.

Last Updated : Sep 15, 2023, 10:56 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details