उत्तराखंड

uttarakhand

प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में चलेगी शीतलहर, मैदानी इलाकों में छाए रहेंगे बादल

By

Published : Nov 25, 2019, 8:22 AM IST

Updated : Nov 25, 2019, 8:35 AM IST

प्रदेश में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही शीतलहर के बीच हल्की धूप खिली रहेगी . वहीं, राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

प्रदेश में मौसम का हाल.

देहरादून : प्रदेश के मैदानी और पहाड़ी जनपदों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. प्रदेश में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही शीतलहर के बीच हल्की धूप खिली रहेगी.

बात तापमान की करें तो आज प्रदेश के विभिन्न इलाकों के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी.

  • राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री तक रहेगा.
  • पंतनगर में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री तक रहेगा, न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री तक रहेगा.
  • मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री तक रहेगा.
  • नई टिहरी में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री तक जाएगा.

यह भी पढ़ें-पहाड़ों से उतरते ही दूषित हो रही मां गंगा, नमामि गंगे योजना पर उठ रहे सवाल

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान के तहत आज प्रदेश के हरिद्वार और उधमसिंह नगर जनपद के कुछ इलाकों में दिन के वक्त माध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं अन्य सभी जनपदों में आंशिक रूप से बदल छाए रहने के साथ ही धूप खिली रहेगी .

Last Updated : Nov 25, 2019, 8:35 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details