उत्तराखंड

uttarakhand

ETV Bharat / state

यहां बैन के बावजूद धड़ल्ले से हो रहा प्लास्टिक का प्रयोग, न लोग जागरूक और न प्रशासन को खबर - dehradun parade ground

रावण दहन के दौरान परेड ग्राउंड में प्लास्टिक का अंबार देखने को मिला. जहां छोटे व्यापारियों द्वारा लागए गए स्टॉल पर प्लास्टिक का प्रयोग किया गया. वहीं, लोगों द्वारा लाए गए प्लास्टिक को भी इधर-उधर फैलाया गया. जिससे हर ओर गंदगी ही गंदगी नजर आई.

बैन के बावजूद प्लास्टिक का उपयोग.

By

Published : Oct 9, 2019, 5:48 PM IST

देहरादून: केंद्र और राज्य सरकारा द्वारा प्लास्टिक को लेकर लगातार चलाए जा रहे जागरुकता अभियान के बावजूद प्लास्टिक का धड़ल्ले से उपयोग चल रहा है. जिसकी बानगी देहरादून के परेड ग्राउंड में दशहरे के मेले के बाद देखने को मिली. जहां मेले के खत्म होने के बाद पूरे परेड ग्राउंड में प्लास्टिक फैला हुआ पाया गया. वहीं, इसपर पूछे गए सवाल को लेकर नगर निगम महज सफाई देती नजर आई.

बैन के बावजूद प्लास्टिक का उपयोग.


प्लास्टिक को लेकर अभियान बेकार
गौर हो कि, नगर निगम 27 अगस्त से लगातार प्लास्टिक और पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चला रहा है. इसी कड़ी में नगर निगम ने पॉलिथीन और प्लास्टिक को देहरादून से मुक्त करने के लिए अलग-अलग अभियान छेड़ रखे है. साथ ही लोगों के बीच जाकर पॉलिथीन और प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दे भी रहे है. लेकिन नगर निगम के सभी अभियानों पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है और प्लास्टिक का इस्तेमाल बड़े ही धड़ल्ले से चल रहा है.

पढ़ें-नैनीतालः धू-धू कर जला 55 फीट ऊंचा रावण का पुतला, हर्षोल्लास से मना दशहरा पर्व

परेड ग्राउंड में प्लास्टिक ही प्लास्टिक
मंगलवार शाम परेड ग्राउंड में हुए रावण दहन के दौरान वहां प्लास्टिक का अंबार देखने को मिला. जहां छोटे व्यापारियों द्वारा लगाये गए स्टॉल पर प्लास्टिक का प्रयोग किया गया. वहीं, लोगों द्वारा लाए गए प्लास्टिक को भी इधर-उधर फैलाया गया. जिससे हर ओर गंदगी ही गंदगी नजर आई.

प्रशासन की सफाई
वहीं, नगर निगम परेड ग्राउंड में फैली प्लास्टिक की गंदगी को लेकर अपनी दलीलें पेश करता नजर आ रहा है. गंदगी को लेकर मुख्य नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने सफाई देते हुए बताया कि नगर निगम ने अभी तक कई अभियान चलाए हैं. साथ ही उन्होंने आगे से प्लास्टिक फैलाने वालों पर कार्रवाई की बात भी कही.

ABOUT THE AUTHOR

...view details