देहरादून:प्रदेश में एक बार फिर शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के तहत आज देर रात से गढ़वाल मंडल के विभिन्न पहाड़ी जनपदों जैसे उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के 3,000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ही हिमपात हो सकता है. इससे प्रदेश के अन्य पहाड़ी और मैदानी जनपदों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.
आज रात रहें सावधान ! पहाड़ों में बर्फबारी से पड़ेगी कड़ाके की ठंड - आज मौसम का हाल
आज उत्तराखंड में देहरादून समेत प्रदेश के अन्य मैदानी जनपदों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही मौसम शुष्क बना रहेगा. प्रदेश में अधिकतम तापमान 27º सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11º सेल्सियस रहेगा.
आज उत्तराखंड का मौसम
ये भी पढ़ें:मुख्यमंत्री रावत ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए बजट किया स्वीकृत
वहीं, आज देहरादून समेत प्रदेश के अन्य मैदानी जनपदों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही मौसम शुष्क बना रहेगा. प्रदेश में अधिकतम तापमान 27º सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11º सेल्सियस रहेगा. पर्यटन स्थलों में मुक्तेश्वर सबसे ठंडा बना हुआ है. यहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस से रहेगा.