देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और अल्मोड़ा में बारिश होने का पूर्वानुमान है. प्रदेशभर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, प्रदेश में अधिकतम तापमान 34º और न्यूनतम तापमान 24º सेल्सियस रहने का अनुमान है.
उत्तराखंड: आज ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज - dehradun meteorological center
मौसम विभाग ने प्रदेश के नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही प्रदेश के कई जनपदों में बारिश होने का पूर्वानुमान है.
मौसम समाचार
प्रदेश में इन स्थानों पर ये रहेगा तापमान:-
स्थान | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
---|---|---|
देहरादून | 35.6 | 24.8 |
पंतनगर | 34.0 | 27.4 |
मुक्तेश्वर | 26.8 | 15.3 |
नई टिहरी | 26.2 | 19.0 |