देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा प्रदेश के नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. प्रदेश में अधिकतम तापमान 34º सेल्सियस और न्यूनतम 25º सेल्सियस रहने का अनुमान है.
मौसम अपडेट: कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान - Dehradun Meteorological Center
प्रदेश के नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
![मौसम अपडेट: कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान uttarakhand](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-7691666-thumbnail-3x2-doon.jpg)
मौसम अपडेट
प्रदेश में इन स्थानों पर ये रहेगा तापमान-
स्थान | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
---|---|---|
देहरादून | 33.3 | 24.7 |
पंतनगर | 33.2 | 27.2 |
मुक्तेश्वर | 26.5 | 16.3 |
नई टिहरी | 26.8 | 18.2 |