देहरादूनःभारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए तैयार है. जैसे-जैसे लैंडिंग का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे लोगों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है. चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर, प्रज्ञान रोवर के साथ, 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर उतरेगा. भारत के चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए देशभर में पूजा-अर्चना का दौर जारी है. देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर मंदिर में भी पूजा-अर्चना की जा रही है. यह पूजा-अर्चना चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग करने तक जारी रहेगी.
Chandrayaan 3: 'मिशन मून' की सफलता के लिए टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना, लैंडिंग तक रहेगी जारी - चंद्रयान 3 की सफलता के लिए टपकेश्वर मंदिर में पूजा
Chandrayaan 3 भारत के चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना शुरू हो गई है. मंदिर के माता वैष्णो देवी गुफा में पूजा की जा रही है. ये पूजा 23 अगस्त को चंद्रयान की सफल लैंडिंग तक जारी रहेगी.
By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : Aug 22, 2023, 8:34 PM IST
|Updated : Aug 22, 2023, 9:03 PM IST
'सफल होगा मां भारती का अभियान, उतरेगा चंद्रमा में हमारा चंद्रयान' इस नारे के साथ चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए मंगलवार से देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में स्थित माता वैष्णो देवी गुफा में पूजा शुरू हो गई है. पूजा 23 अगस्त को चंद्रयान की सफल लैंडिंग तक जारी रहेगी. मंदिर के पुजारी, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए कुछ लोगों के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं. मंदिर के पुजारी कह रहे हैं, हम यहां पर देवभूमि उत्तराखंड के सभी देवी-देवताओं से भी प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद मिले और मां भारती का मिशन मून सफल हो'.
ये भी पढ़ेंःChandrayaan 3 : चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही बड़ी अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरेगा भारत
गौरतलब है कि रूस के लूना -25 मिशन के विफल होने के बाद देश-दुनिया की निगाहें अब भारत के मिशन मून 'चंद्रयान-3' पर है. भारत के चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिंग होते ही भारत भी अमेरिका, रूस और चीन की श्रेणी में शामिल होकर एक बड़ी अंतरिक्ष शक्ति के रूप में उभरेगा. लैंडिंग संचालन का सीधा प्रसारण बुधवार को 17:20 बजे से शुरू होगा. प्रसारण इसरो की वेबसाइट और डीडी नेशनल चैनल पर उपलब्ध रहेगा.