मसूरी: भाजपा महिला मोर्चा शहीद दुर्गामल्ल मंडल ने महिलाओं को पति की पैतृक संपति में बराबरी का हक देने पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का धन्यवाद किया है. वहीं, इस दौरान अतिथियों ने मण्डल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे.
देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित सालावाला में एक सम्मान समारोह एवं धन्यवाद कार्यक्रम में महिलाओं को पति की पैतृक संपति में बराबरी का हक देने पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को धन्यवाद दिया.
वहीं इस अवसर पर अतिथियों ने मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. मुख्य अतिथि यमकेश्वर विधायक एवं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूरी ने कहा कि 2017 के चुनावों में भाजपा की सोच को अब उड़ान मिली है.