देहरादून: राज्य सरकार ने वर्ष 2021 के लिए सरकारी अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है. शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक राष्ट्रीय पर्व और महापुरुषों की जन्मतिथियों के अलावा निर्दिष्ट पर्व और त्योहारों को लेकर राज्यपाल की ओर से सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है. सरकार ने हरेला पर्व को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है. सरकार द्वारा जारी साल 2021 की सार्वजनिक अवकाश सूची में हरेला पर्व को भी शामिल किया गया है.
वर्ष 2021 के लिए अवकाशों की सूची जारी, हरेला पर्व सार्वजनिक अवकाश में शामिल - उत्तराखंड न्यूज
सरकार ने हरेला पर्व को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है. सरकार द्वारा जारी साल 2021 की सार्वजनिक अवकाश सूची में हरेला पर्व को भी शामिल किया गया है. आगामी वर्ष के लिए 24 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं.
उत्तराखंड सचिवालय
पढ़ें-हिमालय में यहां दिखा दुर्लभ स्नो लेपर्ड और भूरा भालू
सार्वजनिक अवकाश की सूची
- गणतंत्र दिवस -26 जनवरी
- महाशिवरात्रि- 11 मार्च
- होलिका दहन- 28 मार्च
- होली -29 मार्च
- गुड फ्राइडे -2 अप्रैल
- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती- 14 अप्रैल
- रामनवमी- 21 अप्रैल
- महावीर जयंती- 25 अप्रैल
- ईद उल फितर- 14 मई
- बुद्ध पूर्णिमा -26 मई
- हरेला पर्व -16 जुलाई
- ईद उल जुहा (बकरीद)-21 जुलाई
- स्वतंत्रता दिवस -15 अगस्त
- मोहर्रम- 19 अगस्त
- रक्षाबंधन- 22 अगस्त
- जन्माष्टमी -30 अगस्त
- महात्मा गांधी जयंती- 2 अक्टूबर
- दशहरा- 15 अक्टूबर
- ईद ए मिलाद/ मिलाद उल नबी- 19 अक्टूबर
- महर्षि वाल्मीकि जयंती- 20 अक्टूबर
- दीपावली -4 नवंबर
- दीपावली (गोवर्धन पूजा)- 5 नवंबर
- गुरु नानक जयंती- 19 नवंबर
- क्रिसमस डे -25 दिसंबर
Last Updated : Dec 23, 2020, 4:53 PM IST